New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha)

प्रारंभिक परीक्षा – आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस सुमेधा ने अफ्रीका के पश्चिमी तट के गिनी की खाड़ी में 31 दिनों की समुद्री डकैती रोधी गश्त संचालन गतिविधि में हिस्सा लिया।

INS-Sumedha

प्रमुख बिंदु 

  • भारतीय नौसेना ने डकैती रोधी गश्त अभ्यास के दौरान पोत पर हेलीकाप्टर लैंड किया।
  • भारतीय नौसेना ने अटलांटिक महासागर में गिनी की खाड़ी में दूसरी समुद्री डकैती रोधी गश्त पूरी कर ली है।
  • नौसेना के अनुसार अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुमेधा, जो विस्तारित रेंज परिचालन तैनाती पर है, वर्तमान में अफ्रीका के पश्चिमी तट के साथ अटलांटिक महासागर में काम कर रहा है, ने 31 दिनों की समुद्री डकैती रोधी गश्त की।
  • सितंबर/अक्टूबर 2022 में आईएनएस तरकश द्वारा गिनी की खाड़ी में पहली समुद्री डकैती विरोधी गश्त शुरू की गई थी।
  • नौसेना ने कहा कि यह भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • भारत के लिए अत्यधिक प्रासंगिक एक महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में आईएनएस सुमेधा की परिचालन तैनाती से राष्ट्रीय हितों को और बढ़ावा मिलेगा।
  • इस तैनाती का उपयोग जहाजों के चालक दल द्वारा किए गए संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्रीय भागीदारों की क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए भी किया गया था
  • नौसेना ने कहा कि आईएनएस सुमेधा की तैनाती से सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ नौसेना से नौसेना का संपर्क बढ़ाना भी सुनिश्चित हुआ।
  • 24 अक्टूबर 2023 को भारत और यूरोपीय संघ ने गिनी की खाड़ी में पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया, जिसमें आईएनएस सुमेधा की भागीदारी रही, जिसमें इतालवी नौसेना की जहाज आईटीएस फोस्करी, फ्रांसीसी नौसेना की जहाज एफएस वेंटोसे और स्पेनिश नौसेना जहाज की टॉरनेडो शामिल हुए
  • पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 5 अक्टूबर 2023 को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ-भारत समुद्री सुरक्षा वार्ता की तीसरी बैठक के बाद हुआ।
  • 10 से 13 नवंबर 2023 तक आईएनएस सुमेधा ने पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक में मिशन आधारित तैनाती के हिस्से के रूप में वाल्विस बे, नामीबिया के बंदरगाह पर रुका था।
  • नौसेना ने कहा कि जहाज के बंदरगाह में रहने के दौरान नामीबिया नौसेना के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं, क्रॉस डेक यात्राओं और सामाजिक जुड़ाव के आदान-प्रदान के उद्देश्य से व्यावसायिक बातचीत भी आयोजित की गई थी।
  • रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के विभिन्न सैन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में नामीबियाई सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है।

आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha)

  • आईएनएस सुमेधा सरयू वर्ग की स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना ओपीवी (Naval OPV) में से तीसरी है, जिसे स्वतंत्र रूप से और बेड़े संचालन (Fleet Operations) के समर्थन में कई भूमिकाओं के लिए तैनात किया गया है।
  •  इसने  अप्रैल 2023  में युद्ध प्रभावित सूडान से भारतीय प्रवासियों को निकालने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कावेरी में भी भाग लिया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. आईएनएस सुमेधा सरयू वर्ग की स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना ओपीवी (Naval OPV) में से तीसरी है, जिसे बेड़े संचालन (Fleet Operations) के समर्थन के लिए कई भूमिकाओं के लिए तैनात किया गया है।
  2. इसने अप्रैल 2023 में युद्ध प्रभावित इजरायल से भारतीय प्रवासियों को निकालने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कावेरी में भी भाग लिया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : समुद्री गश्त पोत के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X