New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कृषि सांख्यिकी के लिए एकीकृत पोर्टल

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ-

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (डीए एंड एफडब्ल्यू) द्वारा विकसित कृषि सांख्यिकी आंकड़ों से संबंधित एकीकृत पोर्टल (UPAg पोर्टल- www.upag.gov.in) का  नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।

1. पोर्टल UPAg की मुख्य विशेषताएं-

    • यह पोर्टल उत्पादन, कीमत, क्षेत्र, उपज व व्यापार पर डेटा का मानकीकरण करता है।
    • पोर्टल बढ़ी हुई आवृत्ति के साथ विस्तृत पैमाने पर उत्पादन अनुमान प्रदान करेगा।

2. UPAg पोर्टल से हल होने वाली चुनौतियां-

    • मानकीकृत डेटा का अभाव: वर्तमान में, कृषि डेटा अनेक स्रोतों में बिखरा हुआ है और अक्सर विभिन्न प्रारूपों एवं इकाइयों में प्रस्तुत किया जाता है।
    • सत्यापित डेटा की कमी
    • भिन्न-भिन्न प्रायिकता वाले चर: डेटा अलग-अलग समय पर अद्यतित होता है, जिससे देरी होती है। 

3. एकीकृत पोर्टल का उद्देश्य-

    • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि क्षेत्र में डेटा प्रबंधन को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाना। 
    • अधिक कुशल एवं उत्तरदायी कृषि आधारित नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराना।
    • एगमार्कनेट जैसे स्रोतों से डेटा की समय-समय पर जांच और अद्यतन होता रहे, जिससे नीति निर्माताओं को कृषि कीमतों पर सटीक जानकारी मिलती रहती है।

4. पोर्टल UPAg के लाभ-

    • यह पोर्टल वास्तविक समय तथा विश्वसनीय एवं मानकीकृत जानकारी के साथ हितधारकों को समर्थ बनाता है।
    • इसके माध्यम से अधिक प्रतिक्रियाशील और कुशल कृषि नीतियों का मार्ग प्रशस्त होता है।
    • इस पोर्टल के इस्तेमाल से खोज लागत तथा परेशानी कम होगी, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए विश्वसनीय, विस्तृत एवं वस्तुनिष्ठ डेटा तक पहुंच सुनिश्चित होगी और कृषि से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
    • प्रोफेसर रमेश चंद ने इस तथ्य का उल्लेख भी किया कि शोध से पता चलता है, डेटा में 1 डॉलर के निवेश से 32 डॉलर का प्रभाव उत्पन्न हुआ है।

प्रश्न:- कृषि सांख्यिकी के लिए एकीकृत पोर्टल UPAg के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. यह पोर्टल कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया।
  2.  इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों का बीमा कराते हैं। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न 1 और ना ही 2

 उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- कृषि उत्पादों के उपज व व्यापार के लिए विश्वसनीय, विस्तृत एवं वस्तुनिष्ठ डेटा तक कृषकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X