गंगा के तटीय क्षेत्र में तूफानों की तीव्रता 2050 तक 20% बढ़ने की संभावना

प्रारम्भिक परीक्षा – विश्व की नदियाँ , मेकांग नदी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • ब्रिटेन के न्यूकैसल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि 2050 तक भारत में गंगा नदी सहित विभिन्न एशियाई नदियों के तटीय क्षेत्रों में भविष्य में अधिक तीव्रता वाले उष्णकटिबंधीय तूफानों की तीव्रता करीब 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी लेकिन उनकी संख्या कम होगी।

Intensity

प्रमुख बिंदु

  • जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा और मेकांग नदियों के निचले डेल्टा क्षेत्रों में तूफानों की संख्या में 50 फीसद से अधिक कमी आने का अनुमान है।
  • मेकांग नदी हिमालय के पठार से निकलकर म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और दक्षिणी वियतनाम से होते हुए दक्षिण चीन सागर से मिल जाती है।

china

  • अपनी सीमित अनुकूलन क्षमता और स्थिति के कारण, भारत के पूर्वी तट और बांग्लादेश तथा वियतनाम के निचले डेल्टाई क्षेत्र उष्णकटिबंधीय तूफानों के कारण न सिर्फ जान- माल के भारी नुकसान बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति भी संवेदनशील हैं, जिसमें वर्षा की पद्धति में बदलाव, प्रतिकूल मौसम की घटनाएं और समुद्र स्तर में वृद्धि भी शामिल है।

उष्णकटिबंधीय तूफान की स्थिति

  • उष्णकटिबंधीय तूफान की स्थिति तब बनती है,जब उष्णकटिबंधीय महासागरों से जलवाष्प के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनता है।
  • उष्णकटिबंधीय तूफान में हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा  से अधिक हो सकती है और इस दौरान भारी बारिश भी हो सकती है। हर साल दुनिया भर में लगभग 90 ऐसे तूफान आते हैं, जिनमें से अधिकतर के कारण बड़ी आपदाएं आती हैं।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात में हवाओं की गति 120 किमी प्रति घंटे से अधिक  होती है और विश्व के करीब सात प्रतिशत चक्रवात उत्तरी हिंद महासागर में उत्पन्न होते हैं। उनमें से अधिकतर अरब सागर के बजाय बंगाल की खाड़ी में बनते हैं।
  • अध्ययन के लेखक और विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन प्रभाव के प्रोफेसर हेली फाउलर के अनुसार, तेज हवाओं, बारिश और बाढ़  के कारण आने वाले तूफान से समाज पर बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ता है।
  • इन बदलावों का अध्ययन करने से हमें भविष्य की घटनाओं के मद्देनजर बेहतर तरीके से योजना बनाने में मदद मिलेगी।

आगे की राह 

  • भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डा केजे रमेश के अनुसार, हमें बांधों, पुल, सड़कों सहित तमाम परियोजनाओं पर भविष्य की आशंकाओं के मद्देनजर फिर से योजनाबद्ध तरीके से सोचने व काम करने की जरूरत है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से किन देशों में से मेकांग नदी प्रवाहित होती है ?

  1. म्यांमार
  2. थाईलैंड
  3. वियतनाम

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- उष्णकटिबंधीय तूफानों की तीव्रता से भारतीय क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT