अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union)

  • हाल ही में, अंतर-संसदीय संघ के शासी परिषद् के 206 वें सत्र का आयोजन असाधारण आभासी सत्र के रूप में किये जाने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण इसे आई.पी.यू. के सम्पूर्ण वैधानिक सभा (Full-fledged in-person Statutory Assembly)  के स्थान पर आयोजित किया जा रहा है।
  • आभासी सत्र के उद्देश्य में रिमोट इलेक्ट्रॉनिक गुप्त मतदान के माध्यम से आई.पी.यू. के नए अध्यक्ष का चुनाव कराना शामिल है क्योंकि इस महीने आई.पी.यू. के निवर्तमान अध्यक्ष (मैक्सिको से) का कार्यकाल पूरा हुआ है। इसके नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये चार उम्मीदवार पुर्तगाल, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, और कनाडा से हैं।
  • अंतर-संसदीय संघ राष्ट्रीय संसदों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। जिसका प्राथमिक उद्देश्य लोकतांत्रिक शासन, जवाबदेही और इसके सदस्यों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • आई.पी.यू. की स्थापना वर्ष 1889 में अंतर-संसदीय कांग्रेस के रूप में हुई थी, जिसके संस्थापक फ्रांस के फ्रेडेरिक पैसी और यूनाइटेड किंगडम के विलियम रैंडल क्रेमर थे। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
  • वर्ष 2020 तक 179 देशों की राष्ट्रीय संसदें आई.पी.यू. की सदस्य हैं, जबकि 13 क्षेत्रीय संसदीय सभाएँ सहयोगी सदस्य हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.