New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्लास्टिक प्रदूषण  पर अंतर सरकारी वार्ता समिति (INC)

प्रारम्भिक परीक्षा – प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतर सरकारी वार्ता समिति (INC)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

  • वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने संबंधी संधि को 13 से 19 नवंबर 2023 तक केन्या के नैरोबी में अंतर सरकारी वार्ता समिति (INC) का आयोजन किया गया।

Committee-on-Plastic-Pollution

प्रमुख बिंदु 

  • प्लास्टिक प्रदूषण पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के नेतृत्व में इस वार्ता में विश्व के देशों के मध्य अभी तक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने संबंधी संधि पर कोई सहमति नहीं बन पायी है।

कारण 

  • प्लास्टिक का निर्माण :प्लास्टिक का निर्माण कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से किया जाता है, इस वजह से तेल उत्पादक देशों और कंपनियों के लिए यह मुद्दा महत्वपूर्ण है; जिससे तेल उत्पादक देश इस संधि को लागू करने में असहमत हैं।
  • अंतर सरकारी वार्ता समिति प्लास्टिक प्रदूषण पर वैश्विक देशों के मध्य 2022 से 2024 तक पांच वार्ता संधि का आयोजन करेगी।  
  • वैश्विक प्लास्टिक कार्यक्रम की निदेशक एना ले रोचा है। 
  • प्रतिनिधियों को वर्ष 2024 के अंत तक अंतिम मसौदा तैयार करना है। 

प्लास्टिक के लिए अंतर सरकारी वार्ता समिति (INC)

  • इस समिति का गठन मार्च 2022 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) द्वारा किया गया। 
  • यह एक समुद्री पर्यावरण सहित प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय रूप से बाध्यकारी समिति है। 
  • यह समिति वर्ष 2024 के अंत तक अपना कार्य पूरा करेगी। 
  • समिति ने वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में अपना काम शुरू किया था।

INC का आयोजन सत्र  

  • INC (INC-1) का पहला सत्र 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2022 तक पुंटा डेल एस्टे, उरुग्वे में हुआ था। 
  • INC (INC-2) का दूसरा सत्र 29 मई से 2 जून 2023 तक पेरिस, फ्रांस में हुआ था। 
  • INC (INC-3) का तीसरा सत्र  13 से 19 नवंबर 2023 तक नैरोबी, केन्या में यूएनईपी मुख्यालय में हुआ है। 
  • INC (INC-4) का चौथा सत्र  अप्रैल 2024 में कनाडा के ओटावा में होगा। 
  • वर्ष 2024 के अंत तक अंतिम पांचवा सत्र का आयोजन किया जायेगा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति के लिए UNEA की अंतर सरकारी वार्ता समिति (INC) का गठन कब किया गया ?

 (a) मार्च 2021 में 

(b) मार्च 2022 में

(c) मार्च 2023 में

(d) मार्च 2024 में 

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X