New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) 2023

प्रारंभिक परीक्षा – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1,4

चर्चा में क्यों 

 भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 दिसंबर, 2023 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 'वसुधैव कुटुम्बकम : श्रीमद्भगवद्‌गीता और वैश्विक एकता' विषय पर आठवीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया।

Gita-Mahotsav-2023

प्रमुख बिंदु 

  • हरियाणा सरकार गीता महोत्सव को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2016 से ही मना रही है।
  • कुरुक्षेत्र में 7 से 24 दिसंबर, 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा।
  • इसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया व बुल्गारिया सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे।
  • इस महोत्सव  का आयोजन वर्ष 2019 में मॉरीशस तथा लंदन में भी किया गया था।
  • यह महोत्सव सितंबर, 2022 में कनाडा में भी आयोजित किया गया था।
  • अप्रैल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया। 
  • वर्ष 2024 में अमेरिका में इस महोत्सव के आयोजन का निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
  • 17 दिसंबर, 2023 से इस महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
  • 17 दिसंबर, 2023 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
  • इसके पश्चात् कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी 19 दिसंबर तक चलेगी।
  • इस महोत्सव में हरियाणा के लोकनृत्य, शिल्प, लघुउद्योग, खान-पान इत्यादि से संबंधित हरियाणा पैवेलियन लगेगा, जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटक एवं तीर्थयात्री हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।
  • 22 और 23 दिसंबर, 2023 को हर ज़िले में गीता उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • 23 दिसंबर, 2023 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थ समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • तीर्थ प्रतिनिधि अपने तीर्थ की मिट्टी एवं जल भी लेकर आएंगे, जिससे बाद में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाएगी।
  • इसके अलावा 17 से 24 दिसंबर, 2023 तक ब्रह्मसरोवर पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के सौजन्य से गीता पुस्तक मेला, ज्योतिसर में श्रीमद्भागवद गीता का संपूर्ण पाठ, भजन संध्या एवं महाआरती, हरियाणा व असम पवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सायं छः बजे रोजाना पुरुषोतमपुरा बाग में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम होगा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1.  कुरुक्षेत्र में 7 से 24 दिसंबर, 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा।
  2. हरियाणा सरकार द्वारा गीता महोत्सव को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2016 से मनाया जा रहा है।
  3. 17 दिसंबर, 2023 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन कर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव क्या है? अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR