New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी) 2023

प्रारंभिक परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 31 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2023 तक सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी) 2023 में भाग लिया।

IMARC

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी) 2023 में खनन और विनिर्माण में सहयोग के अवसरों की  तलाश की 
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रेलिया सरकार की संसाधन मंत्री श्रीमती मेडेलीन किंग और ऑस्ट्रेलिया सरकार में व्यापार और निवेश के सहायक मंत्री श्री टिम आयरेस के साथ बैठक कीं।
  • इन  बैठकों का मुख्य एजेंडा खनन और विनिर्माण समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग था।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने संभावित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर विभिन्न कंपनियों के साथ बैठक की।
  • इसमें एनएमडीसी, कोल इंडिया, सेल, एचसीएल, एमईसीएल, नाल्को और ओएमसी जैसी भारतीय कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी)

  • अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी) ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख खनन कार्यक्रम है।
  • साथ ही, वैश्विक खनन क्षेत्र के लिए एक प्रमुख मंच भी है।
  • आईएमएआरसी वैश्विक खनन अधिकारियों का एक समूह है। जो अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए खनन, निवेश और नवाचार प्रवृत्तियों पर चर्चा करने के लिए बैठक करते हैं।
  • IMARC 2024 का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक सिडनी में होगा ।

भारत में कोयला खनन

  • कोयला एक प्रकार का जीवाश्म ईंधन है जो तलछटी चट्टानों में पाया जाता है। इसे काला सोना के नाम से भी कहा जाता है।
  • चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत दुनिया के शीर्ष कोयला उत्पादक राष्ट्र हैं।
  •  भारतीय कोयले में राख का प्रतिशत 35% से 45% तक अधिक होता है एवं सल्फर की मात्रा लगभग 0.5% से कम होता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन (आईएमएआरसी) ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख खनन कार्यक्रम है।
  2. चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत दुनिया के शीर्ष कोयला उत्पादक राष्ट्र हैं।
  3. भारतीय कोयले में राख का प्रतिशत 35% से 45% तक अधिक होता है एवं सल्फर की मात्रा लगभग 0.5% से अधिक होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो   

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन क्या है ? अंतर्राष्ट्रीय खनन और संसाधन सम्मेलन के प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR