अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

चर्चा में क्यों 

हाल ही में पराग्वे पूर्ण सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • इसे पेरिस में 2015 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP21) के दौरान भारत और फ्रांस द्वारा सह-स्थापित किया गया था।
    • इसे फ्रेमवर्क समझौते के लागू होने पर 6 दिसंबर 2017 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था।
  • आई.एस.ए. का प्राथमिक लक्ष्य सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की तीव्र और व्यापक तैनाती के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन में योगदान देना है। 
    • जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने में इस सहयोगात्मक प्रयास को महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इस गठबंधन में सम्मिलित अधिकांश देश या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से कर्क और मकर रेखा के बीच स्थित हैं।
  • इस गठबंधन ने अपनी स्थापना के बाद से ही महत्वपूर्ण प्रगति की है, अब तक 119 देश ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
    • इनमें से 100 ने पूर्ण सदस्य बनने के लिए अनुसमर्थन प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
    • स्पेन ने मई 2024 में 99वें सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण थी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.