New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चॉपर सेवा (Intra District Chopper Service) 

प्रारंभिक परीक्षा – इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चॉपर सेवा (Intra District Chopper Service)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर, 2023 को आगरा के बटेश्वर से मथुरा के गोवर्धन तक राज्य की पहली इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चॉपर सेवा का उद्घाटन किया।

Chopper-Service

प्रमुख बिंदु 

  • यह हेलीकॉप्टर आगरा के बटेश्वर से मथुरा के गोवर्धन तक उड़ान भरेगा।
  • इसके लिए आगरा से 65 किमी दूर बटेश्वर गांव में हेलीपैड तैयार किया गया है।
  • यमुना नदी के किनारे बाबा भोले नाथ का प्रसिद्ध स्थान बटेश्वर धाम है।
  • यहां पर हर साल कार्तिक मास में  मेला लगता है, और भगवान शिव के एक सौ एक मन्दिर यमुना नदी के किनारे पर यहां के तत्कालीन राजा महाराज भदावर ने बनवाया था।
  • अकबर के समय में यहाँ भदौरिया राजपूत राज्य करते थे।
  • बटेश्वर के घाटों पर स्थित मन्दिरों की संख्या 101 है।
  • भदोरिया वंश के पतन के पश्चात बटेश्वर में 17वीं शती में मराठों का आधिपत्य स्थापित हुआ।
  • इस काल में संस्कृत विद्या का यहाँ पर अधिक प्रचलन था। जिसके कारण बटेश्वर को छोटी काशी भी कहा जाता है।
  • शौरीपुर के सिद्धि क्षेत्र की खुदाई में अनेक वैष्णव और जैन मन्दिरों के ध्वंसावशेष तथा मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं।
  • बटेश्वर के शिव मन्दिर बड़े विशाल एवं भव्य हैं। एक मन्दिर में स्वर्णाभूषणों से अलंकृत पार्वती की 6 फुट ऊँची मूर्ति है, जिसकी गणना भारत की सुन्दरतम मूर्तियों में की जाती है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर, 2023 को आगरा के बटेश्वर से मथुरा के गोवर्धन तक राज्य की दूसरी इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चॉपर सेवा का उद्घाटन किया।
  2. बटेश्वर में  हर साल कार्तिक मास में  मेला लगता है एवं भगवान शिव के एक सौ एक मन्दिर यमुना नदी के किनारे स्थित है जिसे राजा भदावर ने बनवाये थे।
  3.  अकबर के समय में  बटेश्वर में भदौरिया राजपूत राज्य करते थे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: AIR

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X