New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ईरान द्वारा रूसी लड़ाकू विमान की खरीद

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • ईरान के उप रक्षा मंत्री मेहदी फराही के अनुसार, ईरान ने रूस निर्मित सुखोई एसयू-35 लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी को 28 नवंबर ,2023 को अंतिम रूप दे दिया है।

Russian-fighter-aircraft

मुख्य बिंदु-

  • वर्तमान में रूस और ईरान के सैन्य संबंध बेहतर बने हुए हैं।
  • सुखोई एसयू-35 लड़ाकू जेट, मिल एमआई-28 लड़ाकू हेलीकॉप्टर और याक-130 जेट प्रशिक्षकों की डिलीवरी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
  • 2018 में ईरान ने कहा था कि उसने अपनी वायु सेना में उपयोग के लिए स्थानीय रूप से डिजाइन किए गए ‘कौसर लड़ाकू विमान’ का उत्पादन शुरू कर दिया। यह विमान F-5 की कार्बन कॉपी है, जिसे पहली बार 1960 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में निर्मित किया गया था।
  • वर्तमान ईरान की वायु सेना के पास कुछ दर्जन स्ट्राइक विमान हैं, जिनमें रूसी जेट के साथ-साथ 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले खरीदे गए पुराने अमेरिकी विमान भी शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में रूस ने किस देश के साथ एमआई-28 लड़ाकू हेलीकॉप्टर और याक-130 जेट प्रशिक्षकों की डिलीवरी के हस्ताक्षर किया है?

(a) फिलिस्तीन

(b) पाकिस्तान

(c) ईरान

(d) भारत

 उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR