New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IREDA को अपग्रेड किया गया

प्रारंभिक परीक्षा – IREDA
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम में 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' में प्रोन्नत किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • सतत ऊर्जा विकास की दिशा में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) भारत में सबसे बड़ी ग्रीन फाइनेंसिंग गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है।
  • यह उन्नयन वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा जारी 27 सितंबर 2023 के एक कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से प्रभावी किया गया है
  • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) को 'अनुसूची ए' श्रेणी में प्रोन्नत करने से इसके मिनी रत्न (श्रेणी- I) से नवरत्न स्थिति में उन्नयन का द्वार खुल गया है।
  •  इससे भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को वित्तीय स्वायत्तता मिलेगी, जिससे संगठन को देश भर में नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाने में तेजी लाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की अनुमति मिलेगी।
  • 'नवरत्न' का दर्जा प्राप्त करके और इसके साथ-साथ वित्तीय स्वायत्तता में वृद्धि करके, भारत के ऊर्जा परिदृश्य को स्थिरता की ओर ले जाने में एक मजबूत स्थिति में होगी ।
  • भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को चार अनुसूचियों में वर्गीकृत करती है: अनुसूची ए, बी, सी और डी।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को चार अनुसूचियों में वर्गीकरण बोर्ड स्तर के पदाधिकारियों की संगठनात्मक संरचना और वेतन को प्रभावित करता है।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA)

  • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड का गठन 1987 में भारत सरकार के तहत एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम के रूप में किया गया था
  • इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
    • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड का गठन ऊर्जा के नए और नवीकरणीय स्रोतों तथा ऊर्जा दक्षता /संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना,वित्तीय सहायता को बढ़ावा देने, विकसित करने और विस्तार करने के लिए किया गया।

    प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी का गठन 1987 में भारत सरकार के तहत एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम के रूप में किया गया था।
    2. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

     (a) केवल

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2 

    (d) न तो 1 ना ही 2 

    उत्तर: (c)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत में  नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

                                                                                                                                                                                                          स्रोत: पीआईबी

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR