जम्मू और कश्मीर परिसीमन आयोग

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में जम्मू और कश्मीर परिसीमन आयोग गठित किया गया है। इसने विधानसभा की 16 सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित करने का प्रस्ताव किया है।

प्रमुख बिंदु

  • आयोग ने जम्मू संभाग के लिये 6 तथा कश्मीर संभाग के लिये 1 सीट बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। वर्तमान में जम्मू संभाग में 37 और कश्मीर संभाग में 46 विधानसभा सीटें हैं।
  • आरक्षित सीटों में 7 सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिये होंगी।
  • नई सीटों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, कश्मीर संभाग की जनसंख्या लगभग 68.8 लाख और जम्मू संभाग की जनसंख्या लगभग 53.5 लाख है।
  • जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर वहाँ विधानसभा सीटों की संख्या 87 से बढ़ाकर 90 कर दी है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.