New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जनसुरक्षा योजना: भारतीय स्टेट बैंक

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

  • भारतीय स्टेट बैंक ने 25 अक्टूबर,2023 को ग्राम पंचायत स्तर तक जनसुरक्षा योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया।

मुख्य बिंदु-

  • कार्यशाला में दो महत्वपूर्ण योजनाओं को अपनाने की सुविधा के लिए अग्रणी जिला प्रबंधकों को सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक अधिकारी एक मंच पर आए।
  • कार्यशाला में एसबीआई को सौंपे गए जिलों के लिए जिम्मेदार सभी अग्रणी जिला प्रबंधकों (एलडीएम), एसएलबीसी अधिकारियों और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, नई दिल्ली, उत्तराखंड एवं दमन-दीव के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्देश्य-

  • इस अभियान के तहत बैंक के अधिकारी देश भर के प्रत्येक जिले के हर ग्राम पंचायत और वार्ड में पात्र नागरिकों के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए सफल शिविर आयोजित करके जागरूकता बढ़ाएंगे।
  • इसका उद्देश्य PMJJBY और PMSBY के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  • इसका लक्ष्य जनसुरक्षा योजना के तहत पात्र नागरिकों को 100% कवर करना है। 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)-

  • इस योजना की शुरआत पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को कोलकाता में की थी।
  • यह एक जीवन बीमा योजना है जिसे बजट,2015 में प्रस्तुत किया गया था।
  • इसका कार्यान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ 18 साल से 50 साल तक की उम्र के लोग उठा सकते हैं। 
  • इस योजना की पात्रता के लिए लाभार्थी के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।  
  • लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करना भी अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत 1 जून से 31 मई तक की एक वर्ष की अवधि के लिए 2 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे और यह नवीकरणीय होगा।
  • बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर संबंधित पात्र लाभार्थी को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है ,जिसमें 2,00,000 रुपये की मृत्यु कवरेज शामिल है। 
  • इस योजना का प्रीमियम रु. 330 प्रति वर्ष है, जो योजना के तहत प्रत्येक वार्षिक कवरेज अवधि के 31 मई से पहले एक किस्त में ऑटो-डेबिट किया जाना है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)-

  • इस योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई, 2015 को की गई। 
  • यह योजना निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की बीमा कंपनियों द्वारा संचालित की जाती है।
  • इसका उद्देश्य 18-70 वर्ष आयु के गरीब और वंचित लोगों के लिए 12 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर बैंक खाते के साथ एक किफायती बीमा योजना प्रदान करना है।
  • इसके अंतर्गत दुर्घटना, मृत्यु और पूर्ण विकलांगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये का जोखिम कवरेज शामिल है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रारंभ की गई जनसुरक्षा योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसकी शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर तक जनसुरक्षा योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
  2. इसका उद्देश्य PMJJBY और PMSBY के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रारंभ की गई जनसुरक्षा योजना के उद्देश्यों को स्पष्ट करें। (150 शब्द)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X