New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

जापान- चीन संबंध

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 17 नवंबर,2023 को एक स्थिर और रचनात्मक संबंध बनाने पर सहमत हुए, लेकिन जापान के समुद्री खाद्य उत्पाद पर चीनी प्रतिबंध पर विवाद को कम करने के लिए एक अस्पष्ट समझौता ही हो पाया।

मुख्य बिंदु-

  • किशिदा ने सैन फ्रांसिस्को में चल रहे एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मिले और दोनों बातचीत के माध्यम से रचनात्मक तरीके से विवाद को हल करने के तरीके खोजने पर सहमत हुए।
  • चीन ने जापान द्वारा फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से अगस्त,2023 में उपचारित रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़ने पर जापान के समुद्री खाद्य उत्पाद पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • स्कैलप्स और अन्य समुद्री खाद्य उत्पाद पर चीन के प्रतिबंध ने जापान के निर्यातकों को बुरी तरह प्रभावित किया है।
  • किशिदा ने मांग की थी कि चीन तुरंत जापान के समुद्री खाद्य उत्पाद पर अपना प्रतिबंध हटा दे।
  • जापान के अनुसार, अपशिष्ट जल अंतरराष्ट्रीय मानकों से कहीं अधिक सुरक्षित है और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी कहा है कि इसके छोड़े जाने का पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रभाव नगण्य है। 
  • चीन इस डिस्चार्ज को "परमाणु-दूषित पानी" कहता है।
  • जिनपिंग ने डिस्चार्ज को वैश्विक स्वास्थ्य और समुद्री पर्यावरण का मुद्दा बताते हुए किशिदा से कहा कि जापान को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए।  किशिदा को जिम्मेदार और रचनात्मक तरीके से कार्य करना चाहिए।
  • चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी देशों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करने का अधिकार है।
  • चीन और जापान परामर्श एवं बातचीत के माध्यम से फुकुशिमा जल मुद्दे को हल करने का रास्ता खोजने पर सहमत हुए हैं।
  • किशिदा ने जिनपिंग से चीन द्वारा पूर्वी चीन सागर में जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर लगाए गए सभी मार्किंग प्लव्स को हटाने और एक जापानी व्यवसायी को तुरंत रिहा करने के लिए कहा, जिसे जासूसी के आरोप में अक्टूबर,2023 में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में चीन द्वारा जापान के समुद्री खाद्य उत्पादों पर क्यों प्रतिबंध लगा दिया गया?

(a) रूस- यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन का साथ देने के कारण।

(b) दक्षिण चीन सागर में क्वाड के सैन्य अभ्यास के कारण।

(c) फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से उपचारित रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़ने के कारण।

(d) जापान द्वारा चीन में अपना आर्थिक निवेश वापस लेने के कारण।

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सभी देशों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करने का अधिकार है। मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR