New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University)

प्रारंभिक परीक्षा – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने लोगो (logo) में आदर्श वाक्य 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' को शामिल करने का प्रस्ताव 24 नवंबर, 2023 को पारित किया।

Jawaharlal-Nehru-University

प्रमुख बिंदु 

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने लोगो और आदर्श वाक्य को पेटेंट कराने के लिए पंजीकृत किया है ।
  • कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नए आदर्श वाक्य का अनावरण 4 दिसंबर 2023  को किया जाएगा।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  का लोगो अपंजीकृत था, इसका कोई आदर्श वाक्य नहीं था एवं लोगो में केवल अंग्रेजी और हिंदी में संक्षिप्त नाम जेएनयू (JNU) लिखा है ।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के लोगो में अब आदर्श वाक्य ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ शामिल होगा और इसे पेटेंट कराया जाएगा।
  • अभी तक लोगो में कोई आदर्श वाक्य नहीं लिखा जाता है। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) भारत का एक प्रसिद्ध केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है जो भारत की राजधानी नई दिल्ली के एक विशाल भूभाग लगभग 1020 एकड़ में अवस्थित है।
  • यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, भाषा अध्ययन, कंप्यूटर विज्ञान आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में है ।
  • जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। 
  • जेएनयू को वर्ष 2017 में भारत के राष्ट्रपति की ओर से सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार मिला।
  • जेएनयू को भी यूजीसी द्वारा 'यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सीलेंस' का दर्जा दिया गया है।
  • यूरोपीय आयोग ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को जीन मोनेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूरोपियन यूनियन स्टडीज इन इंडिया(CEEUSI) से सम्मानित किया है।
  • यह किसी भी यूरोपीय अध्ययन कार्यक्रम के लिए सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक है।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना 1969 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।
  • इसका नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है।
  • गोपालस्वामी पार्थसारथी इसके पहले कुलपति थे।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना 1969 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।
  2. जेएनयू को वर्ष 2017 में भारत के राष्ट्रपति की ओर से सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  3. यूरोपीय आयोग ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को जीन मोनेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूरोपियन यूनियन स्टडीज इन इंडिया (CEEUSI) से सम्मानित किया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR