New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

जेलीफ़िश 

प्रारम्भिक परीक्षा – जेलीफ़िश 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र – 3 

चर्चा में क्यों 

कैनेडियन रॉकीज़ में जेलीफ़िश की सबसे पुरानी  प्रजाति की खोज की गई।

jellyfish

प्रमुख बिंदु 

  • तैरने वाली जेलीफ़िश का प्राचीन साक्ष्य कनाडाई रॉकीज़ में खोजे गए हैं।
  • ये 505 मिलियन वर्ष पहले महासागरों में रहते थे।
  • शोधकर्ताओं को प्रसिद्ध बर्गेस शेल जीवाश्म स्थल से जेलीफ़िश के 182 जीवाश्म मिले हैं ।
  • बर्गेस शेल ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कनाडा के योहो नेशनल पार्क के पहाड़ों में  स्थित है।
  • ये जीवाश्म जेलीफ़िश की एक पूर्व अज्ञात प्रजाति के हैं, जिसे बर्गेस्सोमेडुसा फास्मिफ़ॉर्मिस कहा जाता है
  • इस खोज से पता चलता है कि ये जीव लाखों साल पहले ही विकसित हो चुके थे।
  • पाँच सौ मिलियन वर्ष पहले ब्रिटिश कोलंबिया में उथला समुद्र आज के जीवित प्राणियों से भिन्न  प्राणियों से भरा हुआ था।
  • परन्तु  एक ऐसी जेलिफ़िश है  जो आज के महासागरों में तैरने वाली जेलीफ़िश के ही समान है।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि कनाडा के बर्गेस शेल में पाए गए जीवाश्म सबसे पुराने ज्ञात जीव हैं जिन्हें हम जेलीफ़िश के रूप में पहचानते हैं ।

कैनेडियन रॉकीज़ जेलीफ़िश

  • इनका शरीर मुलायम एवं 95% पानी से बना होता हैं।
  • जेलिफ़िश की लंबाई लगभग 8 इंच (20 सेंटीमीटर) होती है।
  • घंटी के आकार वाला जेलीफ़िश 500 मिलियन से अधिक वर्ष पहले ही  विकसित अवस्था में था।
  • ये जेलिफ़िश मेडुसोज़ोअन हैं एवं छतरी के आकार  वाले जानवर हैं
  • मेडुसोज़ोअन मूंगा और समुद्री एनीमोन निडारिया नामक एक बड़े समूह के अंतर्गत आते हैं, जो पृथ्वी  पर मौजूद जानवरों के सबसे पुराने समूहों में से एक है।
  • मेडुसोज़ोअन में आधुनिक बॉक्स जेली, हाइड्रॉइड, डंठल वाली जेलीफ़िश इत्यादि  शामिल हैं।
  • जीवाश्म के अध्ययन से पता चला  कि जेलीफ़िश पॉलीप था, जो 557 मिलियन से 562 मिलियन वर्ष पहले  कैंब्रियन (Cambrian) काल से पहले एडियाकरन काल (Ediacaran period) में रहता था।

जेलीफिश क्या है?

  • यह सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक है, इसका नाम जेली जैसे दिखने वाले मेसोग्लिया (Mesoglea) सामग्री से आता है।
  • इनमें  रीढ़ की हड्डी नहीं होती, ये चिकने जेली जैसे होते हैं और छोटे चुभने वाली कोशिकाओं से लैस होते हैं।
  • यह Jellyfish कई अलग-अलग आकार, साइज़ और रंगों के होते हैं।
  • इनमें  गति पर सीमित नियंत्रण होता है, और वह अपने घंटीनुमा शरीर के संकुचन स्पंदन के माध्यम से द्रवस्थैतिक शरीर रचना का उपयोग करते हुए संचलन कर सकते हैं।
  • इनको श्वसन प्रणाली की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनकी त्वचा इतनी पतली होती है कि वह इसके द्वारा पानी से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं।

प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. तैरने वाली जेलीफ़िश का प्राचीन साक्ष्य कनाडाई रॉकीज़ में  खोजे गए हैं।
  2. बर्गेस शेल ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है।
  3. घंटी के आकार की जेलीफ़िश 500 मिलियन से अधिक वर्ष पहले ही  विकसित अवस्था में  थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)  

मुख्य परीक्षा प्रश्न : जीवों की खोज जैवविविधता में वृद्धि के साथ ही जीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं । टिप्पणी कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR