New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद-23 (JOINT MILITARY EXERCISE AUSTRAHIND-23)

प्रारंभिक परीक्षा – संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद-23
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद-23 के द्वितीय संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का दल 22 नवंबर 2023 को आस्ट्रेलिया रवाना हुआ।

joint-military-exercise

प्रमुख बिंदु 

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद-23 के दूसरे संस्करण का अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  • भारतीय सेना के दल में गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के 60 जवान शामिल हैं। 60 कर्मियों वाली ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी 13वीं ब्रिगेड से होगी।
  • भारत की ओर से भारतीय नौसेना का एक अधिकारी और भारतीय वायु सेना के 20 कर्मी भी भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई दल में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के प्रत्येक 20 कर्मी शामिल होंगे।
  • अभ्यास का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम  तरीकों को साझा करना है।
  • यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बहु-डोमेन संचालन करते समय अंतर-संचालनीयता को भी बढ़ावा देगा।
  • संयुक्त अभ्यास में विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा एवं सामरिक संचालन के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से अभ्यास किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में उच्च स्तर की स्थितिजन्य जागरूकता प्राप्त करने के लिए स्नाइपर फायरिंग, संयुक्त रूप से निगरानी और संचार उपकरण संचालित करना भी शामिल है।
  • कंपनी/बटालियन स्तर पर सामरिक कार्रवाइयों के अलावा हताहत प्रबंधन और निकासी का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने और दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद की शुरुआत वर्ष 2022 से हुई तथा पहला संस्करण महाजन (बीकानेर), राजस्थान में आयोजित किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद-23 के द्वितीय संस्करण का अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  2. संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद की शुरुआत वर्ष 202से हुई तथा पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था।
  3. संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम  तरीकों को साझा करना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद क्या है? संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद के प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

स्रोत:pib 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X