संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये’

चर्चा में क्यों

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच 9वाँ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये- 2022’ का आयोजन 22 से 31 मार्च तक सेशेल्स में किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस अभ्‍यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में शत्रु बलों के विरुद्ध विभिन्न अभियानों के दौरान प्राप्त किये गए अनुभवों को साझा करना तथा संयुक्त अभियान शुरू करने की क्षमता में वृद्धि करना है।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच रक्षा सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

लामितिये अभ्यास

  • यह सैन्‍य अभ्यास एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजन किया जा रहा है। यह विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किये जा रहे सैन्य प्रशिक्षण अभ्‍यास की श्रृंखला का ही एक भाग है। 
  • लामितिये अभ्‍यास मौजूदा वैश्विक स्थिति और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों के समक्ष बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में बहुत अहम और महत्त्वपूर्ण है।
  • विदित है कि सेशेल्स एक द्वीपीय देश है, जिसमें हिंद महासागर में स्थित सोमाली सागर के पूर्वी किनारे पर अवस्थित 115 द्वीप शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.