New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कंबाला रेस

प्रारम्भिक परीक्षा – कंबाला रेस /खेल /उत्सव
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

  • कर्नाटक में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के द्वारा वैचारिक मतभेदों को किनारे रखते हुए बेंगलुरु में स्लश ट्रैक भैंस दौड़, कंबाला रेस का आयोजन करने के लिए एक साथ आए हैं। 
  • यह दो दिवसीय रेस कार्यक्रम बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में 25 और 26 नवंबर 2023 को आयोजित होगी।

Kambala-race

कंबाला रेस /खेल /उत्सव :

  • यह कर्नाटक राज्य का 700 वर्ष पुराना खेल है जिसे कर्नाटक की विरासत का प्रतीक माना जाता है। 
  • कंबाला रेस एक भैंस दौड़ है जिसे सर्दियों के महीनों में जब किसान अपनी धान की फसल काटते हैं तब कर्नाटक के तटीय जिलों में आयोजित किया जाता है। 

विशेषता :

  • यह दौड़ कीचड़ और पानी से भरे दो समानांतर ट्रैक पर आयोजित की जाती है।
  • कंबाला रेस /खेल /उत्सव में लगभग 200 जोड़ी भैंसें भाग लेंगी।  
  • भैंसों की प्रत्येक जोड़ी के पास ट्रैक पर जानवरों को नियंत्रित करने और आदेश देने के लिए एक जॉकी या 'कम्बाला धावक' भी होता है।
  • जो टीम पहले राउंड में जीतती है वह चैंपियन बनने तक उच्च राउंड के लिए क्वालीफाई करती रहती है।
  • दौड़ जीतने में पानी छिड़कना भी शामिल होता है; क्योंकि इस रेस में कुछ विजेताओं की घोषणा पानी के छींटों की मात्रा पर भी की जाती है; इसे 'कोलू' (KOLU) कहा जाता है।
  • कंबाला रेस को जीतना कर्नाटक का एक बहुत बड़ा पुरस्कार है।
  • इस रेस में दौड़ने वाले भैंसों को पूरे साल भर विशेष उपचार दिया जाता है।
  • इस रेस को कन्नड़ फिल्म 'कंतारा' में प्रदर्शित किया गया है,जो पूरे देश में ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने इस रेस/खेल को कर्नाटक के बाहर अन्य क्षेत्रों में भी लोकप्रिय बना दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- कंबाला रेस /खेल /उत्सव के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. कंबाला रेस एक भैंस दौड़ है जिसे सर्दियों के महीनों में, जब किसान अपनी धान की फसल काटते हैं, तब कर्नाटक के तटीय जिलों में आयोजित किया जाता है।
  2. इस वर्ष इसे बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में 25 और 26 नवंबर 2023 को आयोजित किया जायेगा।
  3. यह कर्नाटक राज्य का 700 वर्ष पुराना खेल है जिसे कर्नाटक की विरासत का प्रतीक माना जाता है। 

    उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

    (a) केवल एक

    (b) केवल दो

    (c) सभी तीन

    (d) कोई भी नहीं

    उत्तर - (c)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न:- कंबाला क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X