New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park)

प्रारंभिक परीक्षा – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व में एक सींग वाले गैंडे को मारने वाले को 26 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Kaziranga-National-Park

प्रमुख बिंदु 

  • यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल 1,300 वर्ग किमी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में एक सींग वाले गैंडे का आवास है।
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है।
  • यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत 1974 में नेशनल पार्क के रूप में अधिसूचित किया गया है।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत सरकार द्वारा 2006 में बाघ अभ्यारण्य घोषित किया गया था।
  • वन्य जीव संरक्षण अधिनियम -1972, राज्य सरकार को नेशनल पार्क घोषित करने की शक्ति देता है।
  • इस अधिनियम के आलोक में पर्याप्त पारिस्थितिकी, जिओमोर्फिकल तथा प्राकृतिक महत्व वाले क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जाता है।
  • असम में डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और नामेरी राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में एक सींग वाले गैंडे का आवास है।
  2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया।
  3. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम -1972, राज्य सरकार को नेशनल पार्क घोषित करने की शक्ति देता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X