New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान बना देश में दूसरा सर्वाधिक सघनता वाला निवास स्थान

चर्चा में क्यों ?

  • असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 446 से अधिक तितली प्रजातियां दर्ज की गई हैं
  • इसके साथ ही यह देश में दूसरा सर्वाधिक सघनता वाला निवास स्थान बन गया है।
  • अरुणाचल प्रदेश का नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान देश में सर्वाधिक सघनता वाला निवास स्थान है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम के गोलाघाट और नगाँव जिले में फैला है। 
  • दिपलू नदी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है 
  • इसे वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • काजीरंगा को वर्ष 1985 में अपने अद्वितीय प्राकृतिक पर्यावरण के लिए यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया।
  • बर्ड लाइफ इंटरनेशनल सोसाइटी द्वारा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र घोषित गया है।
  • यह उद्यान भारतीय गैंडे (राइनोसेरोस, यूनीकोर्निस) का निवास स्थान है। 
  • वर्ष 2022 की गणना के अनुसार, यहाँ लगभग 2,613 गैंडे हैं।
  • गैंडो के अतिरिक्त यहाँ बाघ, दलदली हिरण, जंगली भैंसा, हाथी, बिल्ली, भारतीय सिवेट, सांभर, बार्किंग हिरण, हॉग हिरण, गौर, हूलॉक गिब्बन, असमिया मकाक, रीसस मकाक, स्लॉथ भालू, और ऊदबिलाव आदि जानवर पाए जाते हैं। 

प्रश्न  - निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय उद्यान देश में सर्वाधिक सघनता वाला निवास स्थान है ?

(a) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

(b) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

(c) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

(d) नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X