New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

केरलम

प्रारम्भिक परीक्षा -केरलम
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव पारित किया। 

Keralam

प्रमुख बिंदु 

  • केरल के मुख्यमंत्री  द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से विधानसभा में पारित किया गया।
  • ध्यातव्य है कि किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होती है।
  • केरल विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से संविधान और सभी कार्यालय रिकॉर्ड में राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का आग्रह किया।
  • प्रस्ताव में केंद्र सरकार से आठवीं अनुसूची के तहत शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम  'केरलम' के रूप में उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
  • प्रस्ताव के अनुसार मलयालम में केरल का नाम केरलम है ।
  • 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था। उस दिन को केरल स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 
  • स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही मलयालम भाषी समुदाय के लिए केरल राज्य की मांग की  जाती रही थी ।
  • हालाँकि, संविधान की पहली अनुसूची में  राज्य का नाम केरल है।
  • विधानसभा ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है।
  • अनुच्छेद 3 नए राज्यों के गठन और मौजूदा राज्यों के क्षेत्रों सीमाओं या नामों में परिवर्तन से संबंधित है।

नामों की उत्पत्ति:

  • 'केरल' नाम की उत्पत्ति के बारे में कई सिद्धांत हैं। केरल का उल्लेख करने वाला सबसे पहला पुरालेख  सम्राट अशोक का 257 ईसा पूर्व का शिलालेख II  है।
  •  शिलालेख में स्थानीय शासक को केरलपुत्र  के रूप में संदर्भित किया गया है और चेर राजवंश का संदर्भ देते हुए चेर का पुत्र  कहा गया है।
  • 'केरलम' के बारे में विद्वानों का मानना है कि इसकी उत्पत्ति 'चेरम' से हुई होगी।
  • पहला मलयालम-अंग्रेजी शब्दकोश प्रकाशित करने वाले जर्मन विद्वान डॉ. हरमन गुंडर्ट ने कहा कि 'केरम' शब्द चेरम का कन्नड़ रूप है।
  • जर्मन विद्वान ने  केरलम को चेरम को  गोकर्णम और कन्याकुमारी के बीच का क्षेत्र के रूप में वर्णित किया है ।

 राज्य की मांग:

  • मलयालम बोलने वाले लोगों पर इस क्षेत्र के विभिन्न राजाओं और रियासतों द्वारा शासन किया गया था।
  • 1920 के दशक में एकीकृत केरल आंदोलन ने गति पकड़ी और मलयालम भाषी लोगों के लिए एक अलग राज्य की मांग की । 
  • इसका उद्देश्य मालाबार, कोच्चि और त्रावणकोर को एक क्षेत्र में एकीकृत करना था।
  • केरल वासी एक ही भाषा,  सांस्कृतिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को साझा करते थे। इसलिए एक राज्य की मांग प्रारंभ हुई । 

1947 के बाद केरल राज्य

  • आजादी के बाद रियासतों का विलय और एकीकरण केरल राज्य के गठन की दिशा में एक बड़ा कदम था।
  • 1 जुलाई 1949 को त्रावणकोर और कोच्चि  दो राज्यों को एकीकृत किया गया, जिससे त्रावणकोर-कोचीन राज्य का जन्म हुआ। 
  • जब राज्यों को भाषाई आधार पर पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया, तो केंद्र सरकार के राज्य पुनर्गठन आयोग ने केरल राज्य के निर्माण की सिफारिश की। 
  • सैयद फजल अली के अधीन आयोग ने मालाबार जिले और कासरगोड के तालुक को मलयालम भाषी लोगों के राज्य में शामिल करने की सिफारिश की।
  • केरल राज्य 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आया। मलयालम में  केरल  को केरलम कहा जाता था, जबकि अंग्रेजी में इसे केरल कहा जाता है।

keral

भारत में किसी राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है?

  • किसी राज्य का नाम बदलने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय  से अनुमोदन की आवश्यकता होती है।
  • इसलिए राज्य के नाम में किसी भी  परिवर्तन के  लिए एक संवैधानिक संशोधन आवश्यक हो जाता है।
  • प्रस्ताव पहले राज्य सरकार की ओर से आता  है फिर  केंद्रीय गृह मंत्रालय , रेल मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो, डाक विभाग, भारतीय सर्वेक्षण और भारत के रजिस्ट्रार जनरल जैसी कई एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद केंद्र सरकार नाम परिवर्तन की  सहमति देती है। 
  • यदि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो संसद में विधेयक के रूप में पेश किया गया संकल्प एक कानून बन जाता है और उसके बाद राज्य का नाम बदल दिया जाता है।

प्रश्न  : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. केरल का उल्लेख करने वाला सबसे पहला पुरालेख  सम्राट अशोक का 257 ईसा पूर्व का शिलालेख II  है।
  2. अनुच्छेद 3 नए राज्यों के गठन और मौजूदा राज्यों के क्षेत्रों सीमाओं या नामों में परिवर्तन से संबंधित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल कथन 1 

(b) केवल कथन 2 

 (c) कथन 1 और 2  

 (d) न तो 1,ना ही 2  

उत्तर:  (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : किसी राज्य का नाम बदलने की संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लेख कीजिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X