New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'खादी महोत्सव'

प्रारंभिक परीक्षा –'खादी महोत्सव'
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में 'खादी महोत्सव' का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने मुंबई में खादी यात्रा को हरी झंडी दिखाई और 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक होने वाले 'खादी महोत्सव' की घोषणा की।
  • यह महोत्सव वोकल फॉर लोकल पहल और 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का समर्थन करने के लिए समर्पित है।
  • खादी और ग्रामोद्योग की बिक्री चार गुना से अधिक बढ़ गई है।
  •  वित्तीय वर्ष 2014-15 में यह बिक्री 33,135.90 करोड़ रुपये की थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,34,629.91 करोड़ रुपये हो गई जो कि 306.29 प्रतिशत की वृद्धि है।
  •  खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन भी तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 27,569.37 करोड़ रुपये से यह वित्तीय वर्ष 2022-23 में 95,956.67 करोड़ रुपये हो गया, जो कि 248.05 प्रतिशत की वृद्धि है।
  • 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशव्यापी आयोजन 'खादी महोत्सव' का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) उत्पादों और स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न पारंपरिक और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है।
  •  यह महोत्सव विभिन्न राज्यों के खादी उत्पादों की एक विविध शृंखला का प्रदर्शन करता है।
  •  इसमें खादी के कपड़े, रेशम की साड़ी, ड्रेस मटीरियल, कुर्ते, जैकेट, बेडशीट, कालीन, रसायन मुक्त शैंपू, शहद, अन्य घरेलू सामान और साथ ही उत्कृष्ट कला और हस्तशिल्प शामिल हैं। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य बुनकरों और कुटीर उद्योग में लगे श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

प्रश्न: हाल ही में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर  केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहाँ से खादी यात्रा को हरी झंडी दिखाई और 'खादी महोत्सव' की घोषणा की?

(a) दिल्ली  

(b) मुंबई 

(c) वाराणसी 

(d) अहमदाबाद 

उत्तर: (b)

                                                                                                                                                                                                           स्रोत:pib 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR