खादी प्राकृतिक पेंट

चर्चा में क्यों

जयपुर स्थित कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट ने गाय के गोबर से खादी प्राकृतिक पेंट विकसित किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • खादी प्राकृतिक पेंट (रंग) का परीक्षण गाज़ियाबाद स्थित नेशनल टेस्ट हाउस, मुंबई स्थित नेशनल टेस्ट हाउस और दिल्ली स्थित श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल रिसर्च में सफलतापूर्वक किया गया है। 
  • गाय का गोबर प्राकृतिक पेंट के निर्माण में उपयोग किया जाने वाला एक प्रमुख घटक है। खादी प्राकृतिक पेंट पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी है। 
  • विदित है कि कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की एक स्वायत्त इकाई है।

आर्थिक लाभ

  • इस पेंट के निर्माण से स्थानीय विनिर्माण, स्थायी रोज़गार, किसानों और गौ आश्रय गृहों के लिये अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और पलायन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के तहत एम.एस.एम.ई. मंत्रालय प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दे रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.