New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

खेरसॉन

(प्रारंभिक परीक्षा : अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

चर्चा में क्यों

हाल ही में, रूस ने यूक्रेन के दक्षिण में स्थित शहर ‘खेरसॉन’ से अपनी सेनाओं की वापसी की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • खेरसॉन नीप्रो नदी के मुहाने के पास अवस्थित रूस और यूक्रेन के लिये एक रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण स्थान है। सिंचाई सुविधाओं के साथ यह प्रांत अपनी कृषि उपज के लिये भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 
  • यह क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के साथ सीमा साझा करता है। विदित है कि क्रीमिया पर रूस ने वर्ष 2014 से नियंत्रण बना रखा है।
  • यूक्रेन के लिये, खेरसॉन को फिर से हासिल करना कलांचक (Kalanchak) और चैपलिनका (Chaplynka) जिलों में अपनी आबादी की रक्षा करने और क्रीमिया पर फिर से कब्जा करने हेतु महत्त्वपूर्ण है। 

नीप्रो नदी

  • खेरसॉन शहर यूक्रेन में नीप्रो (Dnipro) नदी के दाहिने (पश्चिम) तट पर स्थित है। यह नदी क्रीमिया प्रायद्वीप के उत्तर में काला सागर में मिलती है।
  • नीप्रो यूक्रेन की सबसे लंबी और वोल्गा, डेन्यूब और यूराल के बाद यूरोप की चौथी सबसे लंबी नदी है 
  • यह नदी यूक्रेन को दो भागो में विभाजित करती है।

Kherson



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR