New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कोलिमा नदी

प्रारम्भिक परीक्षा – कोलिमा नदी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

30 यात्रियों को ले जा रहा रूस में एक यात्री विमान एंटोनोव-24 28 दिसंबर 2023 को पायलट की गलती के कारण रूस के ज़िर्यंका हवाई अड्डे के रनवे के पास बर्फ से जमी हुई कोलिमा नदी पर उतर गया।

Kolyma-River

कोलिमा नदी:-

  • यह नदी रूस के उत्तर-पूर्व साइबेरिया क्षेत्र में स्थित कोलिमा पर्वत से निकलकर आर्कटिक महासागर के पूर्वी साइबेरियाई सागर की कोलिमा खाड़ी में विलीन हो जाती है ।
  • यह नदी 2,129 किमी लम्बी है, इस नदी के बेसिन का क्षेत्रफल  लगभग 647,000 वर्ग किमी है। 
  • यह नदी रूस की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक राजसी राजसी बर्खोयांस्क रेंज से होकर प्रवाहित होती है।

Chukotka-Autonomous-Okrug

  • इस नदी का बेसिन सखा गणराज्य , चुकोटका स्वायत्त ऑक्रग (Chukotka Autonomous Okrug) और रूस के मगदान ओब्लास्ट के कुछ हिस्सों को कवर करता है ।

विशेषता:- 

  • यह नदी पूरे वर्ष भर लगभग 250 दिनों तक कई मीटर की गहराई तक जमी रहती है।
  • यह नदी जून से अक्टूबर तक बर्फ से मुक्त रहती है और लगभग आठ महीने कई मीटर की गहराई तक जमी रहती है।
  • इस नदी का औसत वार्षिक निर्वहन 136 घन किमी प्रति वर्ष है। यह वार्षिक निर्वहन के हिसाब से छठी सबसे बड़ी आर्कटिक नदी है तथा वैश्विक स्तर पर 29 वीं सबसे बड़ी नदी है। 
  • इस नदी का जलक्षेत्र 0.65 मिलियन वर्ग किमी है । यह पृथ्वी का सबसे बड़ा जल क्षेत्र है जो 100% सतत पर्माफ्रॉस्ट है।

Permafrost

पर्माफ्रॉस्ट(Permafrost) :- 

  • यह मिट्टी या पानी के नीचे बर्फ का जमा हुआ तलछट  होता है। 
  • ऐसे तलछट  का निर्माण उन जगहों पर होता है, जहाँ लगातार 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक 0 डिग्री सेल्सियस (32 डिग्री फारेनहाइट) से नीचे तापमान रहता है।
  • कोलिमा नदी बेसिन में लगभग 80,000 से भी कम लोग रहते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हल ही में चर्चा में रही कोलिमा नदी किस देश में प्रवाहित होती है?

(a) मैक्सिको 

(b)  कनाडा  

(c)  यूरोप

(d)  रूस

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- साइबेरिया क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली कोलिमा नदी के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR