New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्लांट समझौते पर हस्ताक्षर

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2 और 3

संदर्भ-

  • भारत और रूस ने 26 दिसंबर, 2023 को कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की भविष्य की बिजली उत्पादन इकाइयों के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Kudankulam-Nuclear-Power-Plant

मुख्य बिंदु-

  • पांच दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। 
  • दोनों नेताओं की मौजूदगी में परमाणु ऊर्जा, दवा, मेडिकल उपकरण को लेकर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • श्री जयशंकर ने मंटुरोव के साथ रूसी उद्योग और व्यापार प्रदर्शनी का भी दौरा किया।
  • विदेश मंत्री ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे कुछ क्षेत्रों में रूस को 'विशेष भागीदार' बताया।

कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी)-

  • कुडनकुलम एनपीपी रूस की तकनीकी सहायता से तमिलनाडु में बनाया जा रहा है। 
  • इसका निर्माण मार्च 2002 में शुरू हुआ। 
  • फरवरी 2016 से कुडनकुलम एनपीपी की पहली बिजली इकाई 1,000 मेगावाट की क्षमता से कार्य कर रही है।
  • संयंत्र के वर्ष, 2027 तक पूरी क्षमता से काम शुरू करने की उम्मीद है। 

द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा-

  • श्री जयशंकर के अनुसार, दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि भारत और यूरेशियन आर्थिक क्षेत्र के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए दोनों देशों की टीम जनवरी, 2024 के अंत तक मिलेंगी। 
  • रूस और भारत भुगतान समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। 

भारत-रूस संबंध-

  • श्री जयशंकर के अनुसार, भारत और रूस के बीच संबंध कई मायनों में असाधारण हैं।
  • पिछले 70-80 वर्षों में भारत और रूस दोनों में बहुत बदलाव आया है। 
  • विश्व राजनीति में भी बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन भारत और रूस के बीच संबंध स्थिर बने हुए हैं। 
  • विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय से दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने में योगदान देने का आग्रह किया। 
  • श्री जयशंकर ने कहा कि भू-राजनीतिक और रणनीतिक आधार भारत-रूस संबंधों को सकारात्मक पथ पर बनाए रखेगा। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसका निर्माण मार्च, 2015 में प्रारंभ हुआ। 
  2. फरवरी, 2022 से इसकी पहली बिजली इकाई 1,000 मेगावाट की क्षमता से कार्य कर रही है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भू-राजनीतिक और रणनीतिक आधार भारत-रूस संबंधों को सकारात्मक पथ पर बनाए रखेंगे। समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X