New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park)

प्रारम्भिक परीक्षा – कूनो राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में  मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

cheetah-jwala

प्रमुख बिंदु:- 

  • इससे पहले मादा चीता ज्वाला (पहले नाम सियाया) ने 24 मार्च, 2023 को चार शावकों को जन्म दिया था। 
  • इस मादा चीता को प्रोजेक्ट चीता के तहत 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाया गया था। 
  • इस चीते का नाम आशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया है। 
  • आशा ने संभवतः 26 दिसंबर, 2023 को इन शावकों को जन्म दिया है।
  • इससे पहले मादा चीता ज्वाला (सियाया) ने 24 मार्च, 2023 को चार शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से तीन की मौत हो गई तथा एक जीवित बचा है। 
  • चीतों का गर्भकाल करीब 90 दिनों का होता है।

Cheetah-Project

  • चीता प्रोजेक्ट में पहले चरण में 8 चीते नामीबिया से और दूसरे चरण में 18 फरवरी, 2023 को 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। 
  • इनमें से छह की मौत हो गई। वर्तमान में कूनों नेशनल पार्क में 14 चीते और 4 शावक हैं । 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park):-

  • यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के श्योपुर और मुरैना जिलों में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम कूनो नदी के नाम पर रखा गया है। 
  • इसे वर्ष 1981 में वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा तथा वर्ष 2018 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान 344.686 वर्ग किमी (133.084 वर्ग मील) क्षेत्र में विस्तृत है। 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पाये जाने वाले वन्यजीव:-

  • इस राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय तेंदुआ , दक्षिण-पूर्व अफ्रीकी चीता, मगरमच्छ , घड़ियाल, जंगली बिल्ली , सुस्त भालू , ढोले , भारतीय भेड़िया , भारतीय सियार , धारीदार लकड़बग्घा,बंगाल लोमड़ी, चीतल , सांभर , नीलगाय , चौसिंगा , चिंकारा , काला हिरण और जंगली सूअर आदि पाए जाते हैं। 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पाये जाने वाले  प्रमुख पक्षी :-

  • भारतीय गिद्ध , ब्राउन फिश उल्लू, मोर और स्पॉटेड उल्लू आदि पाए जाते हैं। 

प्रोजेक्ट चीता 

  • इस प्रोजेक्ट को चिता पुनर्वास परियोजना के तहत 17 सितंबर 2022 को शुरू किया गया था। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- मादा चीता आशा ने किस राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है?

(a)  जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

(b)  बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान

(c)  कूनो राष्ट्रीय उद्यान 

(d)  पेंच राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर: (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X