New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार (Kuvempu Rashtriya Puraskara)

प्रारंभिक परीक्षा – कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार (Kuvempu Rashtriya Puraskara)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1   

चर्चा में क्यों

 प्रसिद्ध बंगाली लेखक सिरशेंदु मुखोपाध्याय को 29 दिसंबर, 2023 को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Kuvempu-Rashtriya-Puraskara

प्रमुख बिंदु 

  • सिरशेंदु मुखोपाध्याय कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 11वें प्राप्तकर्ता और पहले बंगाली लेखक हैं।
  • सिरशेंदु मुखोपाध्याय के उपन्यास मनबजामिना के लिए 1989 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
  • 1975 में बच्चों के साहित्य में योगदान  के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने विद्यासागर पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • वह तीन बार आनंद पुरस्कार के विजेता और 1988 में भुआलका पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारतीय संविधान में उल्लिखित मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना प्रसिद्ध कन्नड़ भाषा के कवि कुप्पली वेंकटप्पा पुट्टप्पा (कुवेम्पु) की स्मृति में वर्ष 2013 में हुई थी।
  • कुवेम्पु ट्रस्ट 2013 से एक लेखक को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर रहा है।

कुप्पाली वेंकटप्पा पुट्टप्पा (कुवेम्पु):

  • कुप्पाली वेंकटप्पा पुट्टप्पा को  कुवेम्पु के नाम से भी जाना जाता है। 
  • कुवेम्पु  एक भारतीय कवि, नाटककार, उपन्यासकार और आलोचक थे।
  • कुवेम्पु को 20 वीं सदी का सबसे महान कन्नड़ कवि माना जाता है।
  • कुप्पाली वेंकटप्पा पुट्टप्पा पहले कन्नड़ लेखक थे जिन्हें रामायण के संस्करण 'श्री रामायण दर्शनम' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • कुवेम्पु को कर्नाटक रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। 

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. प्रसिद्ध बंगाली लेखक सिरशेंदु मुखोपाध्याय को 29 दिसंबर, 2023 को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. सिरशेंदु मुखोपाध्याय कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 11वें प्राप्तकर्ता और पहले बंगाली लेखक हैं।
  3. कुवेम्पु को 20 वीं सदी का सबसे महान कन्नड़ कवि माना जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR