लेक इफ़ेक्ट स्नो

(प्रारंभिक परीक्षा : भूगोल)

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 भूगोल: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव)

संदर्भ 

वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रेट लेक क्षेत्र में बर्फ़बारी, तेज़ हवाएँ और शीतकालीन  तूफ़ान के साथ लेक इफ़ेक्ट स्नो (Lake Effect Snow) का प्रभाव जारी है।

क्या होता है लेक इफ़ेक्ट स्नो (Lake Effect Snow)

  • यह एक मौसमी परिघटना है जो अपेक्षाकृत गर्म झील क्षेत्रों के ऊपर से बर्फीली ठंडी हवा के गुजरने के परिणामस्वरुप घटित होती है जिससे गर्मी एवं नमी वायुमंडल के सबसे निचले हिस्से में स्थानांतरित हो जाती है। इससे वह क्षेत्र ‘लेक इफ़ेक्ट स्नो’ (Lake Effect Snow) के प्रभाव में या जाता है।
    • लेक इफ़ेक्ट स्नो प्राय: अपेक्षाकृत संकीर्ण पट्टियों में होती है और प्रचुर मात्रा में बर्फ गिरती हैं। इस मौसमी परिघटना से बर्फबारी की मात्रा में भारी वृद्धि हो सकती है और उस क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंच सकता है। 
  • जब यही प्रभाव खारे जल निकायों पर होता है, तब इसे ओसियन इफ़ेक्ट या बे इफ़ेक्ट स्नो (Ocean-effect or Bay-effect Snow) कहा जाता है।
  • ‘लेक इफ़ेक्ट’ और समानांतर ‘ओसियन इफ़ेक्ट’ परिघटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों को ‘स्नोबेल्ट’ कहा जाता है। 
    • इनमें उत्तरी अमेरिका में ग्रेट लेक्स के पूर्व के क्षेत्र, उत्तरी जापान के पश्चिमी तट, रूस में बैकाल झील और ग्रेट साल्ट लेक, काला सागर, कैस्पियन सागर, बाल्टिक सागर, एड्रियाटिक सागर, उत्तरी सागर आदि क्षेत्र शामिल हैं।

प्रभाव 

  • बादलों का निर्माण 
  • बर्फबारी की मात्रा में वृद्धि 
  • तूफानों की बारंबारता में वृद्धि 
  • तीव्र वर्षा 

ग्रेट लेक क्षेत्र में लेक इफ़ेक्ट स्नो 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘लेक इफ़ेक्ट स्नो’ आमतौर पर तब शुरू होती  है जब कनाडा से आने वाली ठंडी हवा प्राय: ग्रेट लेक्स के गर्म पानी के ऊपर से बहती है।
  • ऐसे में झीलों से आने वाली गर्म हवा, आकाश में नमी को ऊपर की ओर धकेलती है, जो अपने तापमान के कारण बर्फबारी के लिए सर्वाधिक अनुकूल क्षेत्र बन जाता  है।
  • मिशिगन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, जैसे-जैसे वैश्विक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और ग्रेट लेक्स और अधिक गर्म होंगे। लेक इफ़ेक्ट वाले क्षेत्रों में लेक इफ़ेक्ट स्नो में वृद्धि जारी रहेगी क्योंकि गर्म वातावरण अधिक मात्रा में नमी को धारण करने में सक्षम होगा। 

ग्रेट लेक क्षेत्र

  • ग्रेट लेक क्षेत्र उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कनाडा एवं राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित पांच झीलों का समूह है जिसमें निम्नलिखित झीलें शामिल हैं :  
    • सुपीरियर 
    • मिशिगन 
    • ह्यूरॉन
    • ईरी
    • ओण्टारियो
  • ग्रेट लेक क्षेत्र पृथ्वी पर मीठे पानी की झीलों का सबसे बड़ा समूह है। दुनिया के ताज़े पानी का लगभग 22% हिस्सा इन्हीं झीलों में ही पाया जाता है। 
  • ये झीलें सेंट लॉरेंस नदी के माध्यम से अटलांटिक महासागर से तथा इलिनोइस जलमार्ग के माध्यम से मिसिसिपी नदी बेसिन से जुड़ती हैं।
  • सभी ग्रेट लेक झीलों में मिशिगन झील पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवस्थित है। बाकी सभी चार झीलें अमेरिका व कनाडा की बीच प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT