New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

लैंगलैंड्स कार्यक्रम (Langlands Program)

प्रारंभिक परीक्षा – लैंगलैंड्स कार्यक्रम (Langlands Program)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

 प्रसिद्ध गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स द्वारा वर्ष 1967 में प्रारंभ एवं वर्ष 2018 में एबेल पुरस्कार से सम्मानित लैंगलैंड्स कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ा गणित परियोजना है।

Langlands

लैंगलैंड्स कार्यक्रम

  • लैंगलैंड्स कार्यक्रम का नाम प्रिंसटन में इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी के गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स के नाम पर रखा गया है।
  • लैंगलैंड्स प्रोग्राम गणित में एक व्यापक और प्रभावशाली शोध पहल है।
  • लैंगलैंड्स कार्यक्रम गणित के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संबंधों का एक सेट है, जो पुरानी समस्याओं के लिए नए समाधान को प्रस्तुत करता है।
  • यह कार्यक्रम गणित के दो क्षेत्रों के बीच संबंध खोजने का एक प्रयास है जैसे संख्या सिद्धांत और हार्मोनिक विश्लेषण।
  • संख्या सिद्धांत संख्याओं और उनके बीच संबंधों का अंकगणितीय अध्ययन है। 
  • ऐसे संबंध का एक प्रसिद्ध उदाहरण पाइथागोरस प्रमेय है।
  • हार्मोनिक विश्लेषण में आवधिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।

लैंगलैंड्स कार्यक्रम का महत्व:

  • लैंगलैंड्स कार्यक्रम का गणित की विभिन्न शाखाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा है 
  • इससे अब लंबे समय से चली आ रही गणितीय समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण सफलताएँ मिली हैं।

एबेल पुरस्कार

  • एबेल पुरस्कार गणित का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसका नाम नॉर्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर रखा गया है।
  • 2002 में नार्वे की संसद द्वारा स्थापित यह पुरस्कार गणित में उत्कृष्ट वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है।
  • 2023 एबेल पुरस्कार लुइस कैफ़रेली को गैर-रेखीय आंशिक अंतर समीकरणों के लिए नियमितता सिद्धांत में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. प्रसिद्ध गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स द्वारा वर्ष 1967 में लैंगलैंड्स कार्यक्रम को प्रारंभ किया था।
  2. 2002 में नार्वे की संसद द्वारा स्थापित यह पुरस्कार गणित में उत्कृष्ट वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है।
  3. 2023 एबेल पुरस्कार लुइस कैफ़रेली को गैर-रेखीय आंशिक अंतर समीकरणों के लिए नियमितता सिद्धांत में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR