New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

जागृति ऐप और जागृति डैशबोर्ड का शुभारंभ

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस(24 दिसंबर) पर ‘जागो ग्राहक जागो ऐप’, ‘जागृति ऐप’ और ‘जागृति डैशबोर्ड’ का शुभारंभ किया गया।
  • आईआईटी बीएचयू में छात्रों द्वारा किए गए गहन शोध के भाग के रूप में,यह तीन ऐप्‍स विकसित किए गए हैं।
  • ये ऐप्‍स एक बुद्धिमान साइबर-भौतिक प्रणाली का हिस्सा हैं।
  • यह वास्तविक समय में काम करते हैं और एआई और डेटा एनालिटिक्स के लिए राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत ऐरावत एआई सुपरकंप्यूटर पर चलते है।
  •  यह प्रणाली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूदा टेक्स्ट और डिज़ाइन एलिमेंट्स का विश्लेषण करती है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उनका उपयोग उपभोक्ता मनोविज्ञान को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है या नहीं।
  • इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जागो ग्राहक जागो ऐप

  • यह ऐप उपभोक्ताओं के लिए एक समर्पित मंच है।
  • यह उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी के साथ शिकायतों का समाधान भी प्रदान करता है।
  • ‘जागो ग्राहक जागो ऐप’ उपभोक्ता की ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सभी यूआरएल के बारे में आवश्यक ई-कॉमर्स जानकारी प्रदान करता है,
  • यह सचेत करता है कि कोई यूआरएल असुरक्षित हो सकता है और सावधानी बरतने की जरूरत है।

मुख्य विशेषताएं

  • शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति का ट्रैकिंग।
  • उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनों की विस्तृत जानकारी।
  • सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं की जानकारी।
  • सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस।

जागृति ऐप

  • ‘जागृति ऐप’ उपयोगकर्ताओं को उन यूआरएल की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है।
  • जहां उन्हें एक या अधिक डार्क पैटर्न्‍स की उपस्थिति का संदेह है, जिन्हें अवैध घोषित किया गया है।
  • इन रिपोर्टों को फिर संभावित निवारण और बाद की कार्रवाई के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण में शिकायत के रूप में पंजीकृत किया जाता है।

जागृति डैशबोर्ड

  • इसका उपयोग उपरोक्त डार्क पैटर्न्‍स की उपस्थिति के लिए ई-कॉमर्स यूआरएल पर वास्तविक समय की रिपोर्ट बनाने के लिए किया जाता है।
  • इससे ऑनलाइन उपभोक्ता इंटरैक्शन की प्रभावी रूप से निगरानी और विनियमन करने की क्षमता बढ़ जाती है। 
  • यह डार्क पैटर्न की पहचान करने, उपभोक्ता विवादों के समाधान में तेजी लाने और उपभोक्ता हितों के लिए हानिकारक प्रथाओं पर अंकुश लगाने में सहायता करेगा।

डार्क पैटर्न्‍स 

  • डार्क पैटर्न्स (Dark Patterns) डिज़ाइन की ऐसी तकनीकें या रणनीतियाँ हैं जो उपयोगकर्ताओं को उनके हितों के खिलाफ़ निर्णय लेने के लिए बाध्य करती हैं।
  •  ये आमतौर पर वेबसाइटों, ऐप्स, और अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपयोग किए जाते हैं। 
  • इनका उद्देश्य उपयोगकर्ता को भ्रमित करना, उन्हें कुछ खास काम करने के लिए मजबूर करना, या उन्हें जानकारी छुपाकर लाभ उठाना होता है, जैसे - 
    • झूठी तात्कालिकता, छुपी हुई खरीदारी, सहमति के लिए मजबूर करना
    • जबरन कार्रवाई, सदस्यता का जाल, इंटरफेस हस्तक्षेप, छल-कपट, धीरे-धीरे बढ़ती कीमतें।
    • छुपा हुआ विज्ञापन परेशान करना, छल-कपट वाली शब्‍दावली, सास बिलिंग और दुर्भावनापूर्ण मैलवेयर।

प्रश्न - राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 24 जून 

(b) 24 जुलाई 

(c) 24 अगस्त 

(d) 24 दिसंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR