New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

पर्यावरण के लिये जीवन शैली (LiFE)

चर्चा में क्यों  

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ गुजरात के केवडिया से पर्यावरण के लिये जीवन शैली (LiFE) अर्थात् लाइफ मिशन का शुभारंभ किया। 

मिशन लाइफ के उद्देश्य

  • यह मिशन रोजमर्रा के जीवन में पर्यावरण की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध करता है। इस मिशन के अनुसार मानव समाज अपनी जीवनशैली में बदलाव करके पर्यावरण की रक्षा कर सकता है।
  • मिशन लाइफ हम सभी को पर्यावरण का ट्रस्टी बनाता है। ट्रस्टी वह होता है जो संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग की अनुमति नहीं देता है। एक ट्रस्टी एक पोषणकर्ता के रूप में कार्य करता है न कि एक शोषक के रूप में।
  • यह अभियान पी3 मॉडल यानी प्रो प्लैनेट पीपल की अवधारणा को मजबूत करता है। यह लाइफ स्टाइल ऑफ द प्लेनेट, फॉर द प्लेनेट एंड बाय द प्लेनेटके मूल सिद्धांत पर आधारित है।
  • विदित है कि 1 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में कोप-26 में प्रधानमंत्री द्वारा लाइफ अवधारणा को प्रस्तुत किया गया था।

मिशन लाइफ के तहत त्रिस्तरीय रणनीति

  • व्यक्तियों को अपने दैनिक जीवन (मांग) में सरल लेकिन प्रभावी पर्यावरण के अनुकूल कार्यों का अभ्यास करने के लिये प्रेरित करना।
  • उद्योगों और बाजारों को बदलती मांग (आपूर्ति) के लिये तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना।
  • सतत उपभोग और उत्पादन नीति का समर्थन करने के लिये सरकार और औद्योगिक नीति में परिवर्तन करना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR