New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में, वन्यजीवों की स्थिति के संदर्भ में ‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024’ जारी की गयी।

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट

  • यह एक द्विवार्षिक रिपोर्ट है 
  • इसे विश्व वन्यजीव कोष (WWF) द्वारा जारी किया जाता है 

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 

  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1970-2020 के दौरान पिछले 50 वर्षों में वन्यजीव आबादी के औसत आकार में 73% की गिरावट आई है। 
    • यह गिरावट वर्ष 2022 की रिपोर्ट में 69% थी।
  • वन्यजीव आबादी में सबसे तीव्र गिरावट लैटिन अमेरिका एवं कैरिबिया (95%), अफ्रीका (76%), एशिया-प्रशांत (60%) में दर्ज की गई है।
  • रिपोर्ट में सर्वाधिक गिरावट मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र में 85% दर्ज की गई है। 
  • इसके बाद स्थलीय पारितंत्र में 69% और समुद्री पारितंत्र में 56% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • रिपोर्ट में अमेज़ॅन वर्षावन और प्रवाल भित्तियों जैसे कुछ सबसे मूल्यवान पारिस्थितिकी तंत्रों को खोने के भयावह परिणामों की चर्चा की गई है।
  • इस रिपोर्ट में प्रदूषण को एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र में वन्यजीव आबादी के लिए एक अतिरिक्त खतरा बताया गया है, जिसमें औसतन 60% की गिरावट दर्ज की गई है। 
  • रिपोर्ट में कहा गया है जब किसी प्रजाति की आबादी एक निश्चित स्तर से नीचे गिरती है तो वह प्रजाति पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी सामान्य भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हो पाती है। 
    • इनमें बीज प्रसार, परागण, चराई, पोषक चक्रण एवं पारिस्थितिकी तंत्र को क्रियाशील रखने वाली कई अन्य प्रक्रियाएँ शामिल हैं।
  • दुनिया भर में वन्यजीव आबादी के लिए सबसे बड़ा खतरा आवास की क्षति एवं गिरावट है। 
  • रिपोर्ट में अन्य जोखिमों पर भी प्रकाश डाला गया है जिसमें अतिशोषण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, आक्रामक प्रजातियों का प्रवेश एवं नवीन बीमारियों का प्रवेश है।

विश्व वन्यजीव कोष (WWF)

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गयी थी 
  • मुख्यालय - ग्लैंड (स्विट्ज़रलैंड)
  • इसका उद्देश्य वन्यजीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा और प्राकृतिक आवासों को संरक्षित करना है 
  • WWF द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट – 
    • लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट (Living Planet Report)
    • लिविंग प्लैनेट इंडेक्स (Living Planet Index) 
    • इकोलॉजिकल फुटप्रिंट कैलकुलेशन (Ecological Footprint Calculation) 

प्रश्न  -  निम्नलिखित में से कौन सी रिपोर्ट विश्व वन्यजीव कोष द्वारा जारी नहीं की जाती है ?

(a) लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 

(b) लिविंग प्लैनेट इंडेक्स  

(c) इकोलॉजिकल फुटप्रिंट कैलकुलेशन 

(d) वैश्विक जोखिम रिपोर्ट

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR