New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

माधुरी दीक्षित

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

चर्चा में क्यों-

  • गोवा में आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Madhuri-Dixit

मुख्य बिंदु-

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 20 नवंबर,2023 को पणजी, गोवा में आयोजित 54वें IFFI के उद्घाटन समारोह में पुरस्कार की घोषणा की।

माधुरी दीक्षित के बारे में-

  • माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अबोध' (1984) से की।
  • माधुरी दीक्षित को छह फिल्मफेयर पुरस्कार मिले और उन्हें रिकॉर्ड चौदह बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
  • वर्ष,2008 मे उन्हे भारत सरकार् के पुरस्कार पद्म श्री से सम्मनित किया गया।
  • 2014 में उन्हें भारत में यूनिसेफ सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)-

  • IFFI की स्थापना वर्ष,1952 में में की गई।
  • यह एशिया के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है । 
  • IFFI के पहले संस्करण का आयोजन भारत सरकार के फिल्म प्रभाग द्वारा भारत के पहले प्रधान मंत्री के संरक्षण में किया गया था।
  • 24 जनवरी से 1 फ़रवरी,1952 तक मुंबई में आयोजित इस महोत्सव को बाद में मद्रास, दिल्ली, कोलकाता और त्रिवेन्द्रम में ले जाया गया। 
  • 1961 में दूसरे IFFI का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जो गैर-प्रतिस्पर्धी था। 
  • जनवरी 1965 में तीसरे संस्करण का आयोजन त्रिवेन्द्रम में किया गया. इसी समय IFFI प्रतिस्पर्धी बना। 
  • महोत्सव के तीसरे संस्करण की अध्यक्षता सत्यजीत रे ने की थी ।  
  • पेरिस स्थित फेडरेशन इंटरनेशनल डी प्रोड्यूसर्स डी फिल्म्स द्वारा इसे 'ए' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया । 
  • इस मान्यता के साथ भारत का महोत्सव कान्स , बर्लिन , वेनिस , कार्लोवी वेरी और मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों के बराबर आ गया।
  • 2004 में IFFI को त्रिवेन्द्रम से गोवा स्थानांतरित कर दिया गया। 
  • यह महोत्सव भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ( सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत ) और गोवा राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. IFFI की स्थापना वर्ष,2004 में की गई।
  2. पेरिस स्थित  द्वारा इसे 'बी' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। 
  3. 2014 से IFFI का आयोजन गोवा में किया जा रहा है। 

उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X