New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप

प्रारंभिक परीक्षा –भूकंप 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • नेपाल के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 04 नवंबर, 2023 को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जजरकोट जिले के लामिडांडा में था। जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 402 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है।

earthquake

प्रमुख बिंदु 

  • इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे - दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश,बिहार तथा अन्य राज्यों में महसूस किए गए।
  • इस भूकंप से नेपाल को सबसे ज्यादा क्षति का सामना करना पड़ा है।   
  • इससे पहले उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में 15 और 16 अक्टूबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, उस समय भी भूकंप का केंद्र नेपाल ही था।
  • नेपाल में 25 अप्रैल, 2015 को 7.8 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप आया था। 
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र से 1 से 9 तक की संख्या के आधार पर मापा जाता है। 
  • 2.5 से कम तीव्रता का भूकंप के झटके को मानव महसूस नहीं कर सकता है।
  • 6 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप विनाशकारी होते हैं।

भूकंप का कारण 

  • यूरेशियाई प्लेट एवं भारतीय प्लेट के अभिसरण एवं टक्कर/ क्षेपण से नेपाल तथा उत्तर भारत  के क्षेत्रों में भूकंप आते हैं।क्योंकि भूकंप प्लेट की सीमाओं के सहारे ही घटित होती हैं।
  • अभिसारी प्लेट के किनारे आने वाले भूकंप का भूकंप मूल 700 किमी. की गहराई तक होता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यूरेशियाई प्लेट एवं भारतीय प्लेट के अभिसरण एवं टक्कर/ क्षेपण से नेपाल तथा उत्तर भारत के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।
  2. अभिसारी प्लेट के किनारे आने वाले भूकंप का भूकंप मूल 700 किमी. की गहराई तक होता है। 
  3. 2.5 से कम तीव्रता के भूकंप को मानव महसूस नहीं कर सकता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X