New
Hindi Medium - GS Foundation (P+M) - Delhi : 11th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium - GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 6th June 2026, 5:30 PM Hindi Medium - GS Foundation (P+M) - Delhi : 11th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium - GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 6th June 2026, 5:30 PM

महासागर (MAHASAGAR)

प्रारम्भिक परीक्षा – महासागर (MAHASAGAR)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों

  • यह 'समुद्री प्रमुखों के बीच भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल' है।

mahasagar

महासागर (MAHASAGAR : Maritime Heads for Active Security And Growth for All in the Regio) :-

  • महासागर शब्द का अनुवाद विशाल महासागर है। 
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित 10 देशों की सुरक्षा और विकास के लिए समुद्री प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय आभासी बातचीत के लिए भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है।
  • उच्च स्तरीय आभासी बातचीत (Virtual Interaction) का पहला संस्करण 29 नवंबर 2023 को भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित किया गया था।
  • जिसके दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेनाओं/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों और हिंद महासागर (IOR) के तटवर्ती क्षेत्रों बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया के नेताओं/प्रमुखों के साथ समुद्री सुरक्षा और विकास से संबंधित बातचीत की।

IOR

  • विषय :-'आम चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक समुद्री दृष्टिकोण'(Collective Maritime Approach to Counter Common Challenges') था, जो हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में क्षमताओं और क्षमताओं के सामंजस्य एवं सहयोग के लिए वर्तमान अनिवार्यता आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। 

विशेषता 

  • यह पहल भारत सरकार के सागर(SAGAR) दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर से सटे सभी देशों के लिए सुरक्षा और विकास' करना है। 
  • इस सम्मलेन में भाग लेने वाले देशों ने समुद्री चुनौतियों को सामूहिक और सहकारी तरीके से समाधान करने की आवश्यकता पर अपने विचारों को स्पष्ट किया। 
  • इस पहल के तहत 'क्षेत्रीय समस्याओं के क्षेत्रीय समाधान' खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारतीय नौसेना के द्वारा समुद्री प्रमुखों के बीच 29 नवंबर 2023 को आउटरीच पहल MAHASAGAR का आयोजन किया गया था; इसमें कितने देश शामिल थे?

(a)  8 देश

(b)  9 देश

(c)  10 देश

(d)  11 देश 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- भारतीय नौसेना के द्वारा आयोजित MAHASAGAR पहल क्या है? विवेचना कीजिए। 

स्रोत : PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR