New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मेनलैंड सीरो

SERO

चर्चा में क्यों?

वैज्ञानिकों की एक टीम ने पश्चिमी असम के रायमोना नेशनल पार्क में समुद्र तल से 96 मीटर की ऊंचाई पर एक अकेला मेनलैंड सीरो देखा गया है।

मेनलैंड सीरो (Mainland Serow) के बारे में 

  • मेनलैंड सीरो एक स्तनपायी जानवर है, जो बकरी और मृग के बीच का मिश्रण जैसा दिखता है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम कैप्रिकोर्निस सुमात्राएनसिस (Capricornis sumatraensis) है।  
  • सीरो की यह प्रजाति हिमालय, दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन की मूल निवासी है, भूटान मेनलैंड सीरो का प्राकृतिक घर और निवास स्थान है।
  • यह जानवर जंगली मांस के लिए अवैध शिकार तथा वनों की कटाई के कारण आवास परिवर्तन का शिकार हो रहा है।

प्रमुख विशेषताएं 

  • मेनलैंड सीरो, नर और मादा दोनों, कंधे पर लगभग तीन फीट ऊंचे होते हैं, और आमतौर पर उनका वजन लगभग 200 पाउंड होता है।
  • मेनलैंड सीरो के कोट पर गार्ड बाल होते हैं जो कि कंटीले या मोटे होते हैं। ये इसकी त्वचा के सबसे करीब फर की परत को भी ढकते हैं।
  • सींग केवल नर की विशेषता है और हल्के रंग के होते हैं। ये लगभग छह इंच लंबे होते हैं, और जानवर की पीठ की ओर थोड़ा मुड़े होते हैं ।

प्रमुख आवास 

  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के अनुसार, मेनलैंड सीरो 200-3,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निवास करता है। 
  • यह जानवर भारत-भूटान सीमा के पार फिबसू वन्यजीव अभयारण्य और हिमालयी देश में रॉयल मानस राष्ट्रीय उद्यान में निवास करता है।

संरक्षण की स्थिति

  • आईयूसीएन स्थिति- संवेदनशील(Vulnerable)
  • CITES- परिशिष्ट Ⅰ

खतरें 

  • यह जानवर हिमालयी बेल्ट से लेकर दक्षिणी चीन और सुमात्रा तक फैला हुआ है, लेकिन इसकी आबादी बिखरी हुई है, अलग-थलग है और अवैध शिकार और आवास के नुकसान के कारण तेजी से घट रही है। 
  • प्रजातियों पर विश्वसनीय डेटा की कमी के कारण दीर्घकालिक अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए संरक्षण कार्य करना मुश्किल हो जाता है।
  • रायमोना नेशनल पार्क के पश्चिमी क्षेत्र में मेनलैंड सीरो की खोज जैव विविधता संरक्षण पहलुओं के लिए अच्छी खबर है।
  • मेनलैंड सीरो का पाया जाना, कुछ प्रजातियों की जनसंख्या को पुनः प्राप्त करने तथा रेमोना में क्षीण हो चुके आवासों को पुनः स्थापित करने की दिशा में संरक्षण प्रयासों के लिए शुभ संकेत है।

प्रजातियां  एवं उनका वितरण 

  • इस जानवर की चार प्रजातियां पाई जाती हैं । 

प्रजातियाँ

सामान्य नाम

वैज्ञानिक नाम

वितरण

JAPANIS
  • जापानी सीरो

Capricornis crispus

जापान में होन्शू, क्यूशू व शिकोकू

MSERO
  • मेनलैंड सीरो

Capricornis sumatraensis

भारत में पूर्वी हिमालय, पूर्वी व दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश, चीन, दक्षिणपूर्वी एशिया, इण्डोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर

LSERO
  • लाल सीरो

Capricornis rubidus

दक्षिणी बांग्लादेश, उत्तरी म्यांमार

SEROT
  • ताइवान सीरो

Capricornis swinhoei

ताइवान 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X