New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम

सन्दर्भ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन किया।

major-dhyanchand-museum

प्रमुख बिंदु -

  • वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचन्द म्यूजियम का लोकार्पण किया गया।
  • म्यूजियम परिसर में स्थापित की गयी मेजर ध्यानचन्द की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
  • यह म्यूजियम 1 सितंबर से आम जन के लिए खुलेगा।

मेजर ध्यानचन्द का परिचय-

  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त सन्‌ 1905 ई. को इलाहाबाद(वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था।
  • भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे।
  • वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। ( जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक)। 
  • ध्यानचंद ने 3 ओलम्पिक में 39 गोल किए थे।
  • उनकी जन्मतिथि(29 अगस्त) को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

    प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

    1. मेजर ध्यानचंद हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन प्रयागराज में किया गया। 
    2. मेजर ध्यानचंद तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। 

     नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

    कूट-

    (a) केवल 1

    (b) केवल 2

    (c) 1 और 2 दोनों

    (d) न 1 और ना ही 2

    उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR