New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मालाबार अभ्यास

प्रारम्भिक परीक्षा –  मालाबार अभ्यास
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

मालाबार अभ्यास  अगस्त 2023  में सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित किया जाएगा।

malabar

प्रमुख बिंदु 

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के मालाबार बहुपक्षीय अभ्यास का 31वां संस्करण 11-21 अगस्त 2023 तक सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित किया जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलिया पहली बार  मालाबार अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सी पावर सम्मेलन (Sea Power conference) के लिए भी आमंत्रित किया है।
  • यह अभ्यास पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई अभ्यास क्षेत्र (East Australian exercise area) में होगा,  इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री चरण( harbour and sea phase)सम्मिलित होंगे।
  • मालाबार अभ्यास के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (AUSINDEX) होगा।
  • ऑस्ट्रेलियाई नौसेना दो जहाजों  जबकि भारतीय नौसेना के  आईएनएस कोलकाता और फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि अभ्यास में शामिल होंगे।
  • इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समुद्री गश्ती विमान  पनडुब्बी रोधी युद्ध( anti-submarine warfare) अभ्यास में भाग लेंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत एक शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार है।
  • ऑस्ट्रेलिया स्थायी सदस्य के रूप में 2020 में मालाबार अभ्यास में  शामिल किया गया था।
  • यह अभ्यास 1992 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था।
  • चीनी नौसेना के तेजी से  हिंद महासागर में इसके बढ़ते प्रभाव के कारण  मालाबार  अभ्यास का आकार, दायरा  और जटिलता में वृद्धि हुई है।
  • मालाबार और क्वाड अलग-अलग हैं और क्वाड कोई सैन्य समूह नहीं है।

प्रश्न  : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. यह अभ्यास 1992 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था।
  2. ऑस्ट्रेलिया स्थायी सदस्य के रूप में 2018  में मालाबार अभ्यास में  शामिल किया गया था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल कथन 1 

 (b) केवल कथन 2 

 (c) कथन 1 और 2  

 (d) न तो 1,ना ही 2  

उत्तर :  (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : मालाबार बहुपक्षीय अभ्यास के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालिए साथ ही बताइए की यह  क्वाड से अलग क्यों हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X