New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मालाबार नौसैनिक अभ्यास

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

चर्चा में क्यों-

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका से जुड़े इस अभ्यास की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार की।

malabar

प्रमुख बिंदु-

  • ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बहुपक्षीय अभ्यास की मेजबानी की।
  • मालाबार नौसैनिक अभ्यास का 27वां संस्करण  सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हुआ।
  • यह दो चरणों-  बंदरगाह चरण 11 से 15 अगस्त तक और समुद्री चरण 16 से 21 अगस्त तक में आयोजित हुआ।
  • अभ्यास में भारतीय नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन), जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) और अमेरिकी नौसेना (यूएसएन) के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की भागीदारी देखी गई।
  • चार रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स (RAAF) F-35 और दो Hawk advanced jet trainers अभ्यास के समुद्री चरण में शामिल हुए।
  • भारतीय नौसेना के दो जहाज अब 22 से 24 अगस्त तक भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय अभ्यास AUSINDEX में शामिल होंगे।

raaf

रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स (RAAF) F-35

मालाबार अभ्यास के उद्देश्य-

  • अभ्यास मालाबार ने एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने एवं सभी के लिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भाग लेने वाले चारों देशों के मजबूत सहयोग, साझा मूल्यों और सामूहिक क्षमता को प्रदर्शित करना है। 
  • समुद्र में संयुक्त अभ्यास से युद्ध-लड़ने के कौशल को सुदृढ़ करना है। 
  • चार देशों की नौसेनाओं के बीच उन्नत समुद्री संचालन शुरू करने के लिए अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. मालाबार अभ्यास के 27वें  संस्करण की मेजबानी आस्ट्रेलिया ने की।  
  2. मालाबार अभ्यास के इस संस्करण की मेजबानी आस्ट्रेलिया द्वारा तीसरी बार की गई।
  3. मालाबार अभ्यास के 27वें संस्करण में  भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका चार देश शामिल हुए।

उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही नहीं है/हैं?

(a) केवल एक                          

(b) केवल दो                               

(c) सभी  तीनों                        

(d) कोई नहीं 

 उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-  मालाबार नौसैनिक अभ्यास भागीदार देशों के मजबूत सहयोग, साझा मूल्यों और सामूहिक क्षमता को प्रदर्शित करता है। चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR