मंगलाजोड़ी क्षेत्र

चर्चा में क्यों

हाल ही में, ओडिशा सरकार ने चिल्का झील के तट पर मंगलाजोड़ी क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नौकाओं की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है। इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों को प्रतिवर्ष छह माह के लिये एक अबाधित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है, जोकि पक्षी संवर्धन के लिये अति महत्त्वपूर्ण है।

मंगलाजोड़ी क्षेत्र 

  • मंगलाजोड़ी क्षेत्र, चिल्का झील क्षेत्र में स्थित एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (Important Bird Area: IBA) है। मंगलाजोड़ी को पक्षी आबादी के संरक्षण के लिये विश्व स्तर पर महत्त्वपूर्ण माना जाता है। 
  • इस क्षेत्र का उपयोग प्रवासी पक्षियों द्वारा बसेरा और घोंसला बनाने के लिये किया जाता है। हालाँकि, यह किसी भी वैधानिक नियमों और विनियमों द्वारा संरक्षित नहीं है। 
  • इस क्षेत्र में 8.3 वर्ग किमी दलदली भूमि है जिसमें प्रचुर मात्रा में वनस्पतियां भी हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.