मेटामटेरियल सरफेस क्लोकिंग सिस्टम

  • इसका विकास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर ने किया है। यह स्टील्थ प्रौद्योगिकी में भारत की एक बड़ी प्रगति है।
  • कपड़ा-आधारित ब्रॉडबैंड मेटामटेरियल माइक्रोवेव अवशोषक एक व्यापक स्पेक्ट्रम में लगभग पूर्ण तरंग अवशोषण प्रदान करता है जो सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) इमेजिंग के खिलाफ क्षमताओं को काफी बढ़ाता है।
  • व्यापक स्पेक्ट्रम में लगभग पूर्ण तरंग अवशोषण की सुविधा प्रदान करते हुए यह प्रणाली एस.ए.आर. इमेजिंग का मुकाबला करने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाती है और रडार मार्गदर्शन का उपयोग करने वाली मिसाइलों से भी प्रभावी सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • इस प्रौद्योगिकी का वर्ष 2019 से 2024 के बीच व्यापक प्रयोगशाला और क्षेत्र परीक्षण किया गया, जिससे विभिन्न परिस्थितियों में इसकी प्रभावकारिता साबित हुई। 
    • इसकी 90% सामग्री स्वदेशी रूप से प्राप्त की गई थी।
  • इस प्रौद्योगिकी का लाइसेंस मेटा तत्व सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जो इसके विनिर्माण और कार्यान्वयन की देखरेख करेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT