New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

न्यूनतम मजदूरी: राजस्थान

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ-

राजस्थान सरकार ने मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

minimum-wage

 प्रमुख बिंदु-

  • श्रम विभाग की ओर से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 के तहत 56 नियोजनों में न्यूनतम मजदूरी की वर्तमान में प्रभावी दरों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जुलाई, 2021 से दिसम्बर, 2022 तक हुई 687 अंकों की वृद्धि के अनुसार प्रतिदिन 26 रुपये का इजाफा करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। 
  • 28 अगस्त  को  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26 रुपये प्रतिदिन बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
  • यह वृद्धि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी।
  • आखिरी बार न्यूनतम मजदूरी में 7 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसे  1 जुलाई 2021 से  लागू किया गया था। 
  • एक अन्य कदम में, राजस्थान की कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत बीमा पंजीकृत कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को भी ईएसआई श्रेणी के तहत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

 मंजूरी के बाद मजदूरी-

  • मंजूरी के बाद अकुशल मजदूर को 259 रुपये की जगह 285 रुपये प्रतिदिन (8,550 रुपये प्रति माह)
  • अर्धकुशल मजदूर को 271 रुपये की जगह 297 रुपये प्रति दिन (8,910 रुपये प्रति माह)
  • कुशल मजदूर को 283 रुपये के बजाय 309 रुपये प्रति दिन (9,270 रुपये प्रति माह)  
  • उच्च कुशल श्रमिक को 333 रुपये के बजाय 359 रुपये प्रति दिन (10,770 रुपये प्रति माह) मिलेंगे। 

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. झारखण्ड सरकार ने न्यूनतम मजदूरी 26 रुपये प्रतिदिन बढ़ाने को मंजूरी दी है।
  2. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 के तहत मजदूरी में वृद्धि की जाती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। टिप्पणी कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X