New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एम. कुंजमन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और प्रमुख दलित विचारक एम. कुंजमन 3 दिसंबर, 2023 को अपने आवास पर मृत पाए गए।

M-Kunjaman

मुख्य बिंदु-

  • एम. कुंजमन केरल के रहने वाले थे।
  • एम. कुंजमन ने केरल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र संकाय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के तुलजापुर परिसर में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था।
  • वह दिवंगत राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन में प्रथम रैंक हासिल करने वाले दूसरे दलित बन थे।
  • ‘एथिरु’ उनकी आत्मकथा है, जो जीवन की वास्तविकताओं का सच्चा प्रतिबिंब है।
  • वर्ष, 2021 में उनकी आत्मकथा 'एथिरु' को केरल साहित्य अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा के रूप में चुना गया था। लेकिन कुंजमन ने यह सम्मान लेने से इनकार कर दिया था।
  • एम. कुंजमन के प्रमुख कार्य हैं- 
    1. आदिवासी अर्थव्यवस्था का विकास
    2. भारत में राज्य स्तरीय योजना 
    3. वैश्वीकरण: एक निम्नवर्गीय परिप्रेक्ष्य 
    4. आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- एम. कुंजमन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. एम. कुंजमन एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
  2. उन्होंने  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
  3. ‘एथिरु’ उनकी जीवनी है, जिसे के.आर. नारायणन ने लिखा है। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 2 और 3

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X