New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

माउंट किलिमंजारो

  • 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (HMI) के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7,800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।
  • इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं अन्य वंचित युवाओं की भावी पीढ़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है।

माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) के बारे में

  • क्या है : अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत है और दुनिया की सबसे ऊँची स्वतंत्र चोटी (5895 मीटर) 
    • स्वतंत्र चोटी का अर्थ है कि यह किसी वास्तविक पर्वत श्रृंखला का हिस्सा नहीं है। 

  • अवस्थिति : उत्तर-पूर्वी तंजानिया 
  • विशेषता : एक प्रकार का स्ट्रेटोवॉल्कैनो 
    • यह कठोर लावा, ज्वालामुखीय राख एवं टेफ़्रा परतों से बना है।
  • ज्वालामुखी चोटियाँ : तीन अलग-अलग ज्वालामुखी चोटियों का निर्माण 
    • इसकी दो चोटियों मावेंज़ी व शिरा को विलुप्त माना जाता है। तीसरी चोटी किबो (किबो पर सबसे ऊँचा स्थान उहुरू) सबसे ऊँची है। इसको निष्क्रिय माना जाता है किंतु अभी तक यह विलुप्त नहीं हुई है। इसमें अंतिम ज्वालामुखी गतिविधि लगभग 200,000 वर्ष पूर्व हुई थी।
  • अद्वितीय जलवायु : आधार से शिखर तक पाँच अलग-अलग पारितंत्र या जलवायु क्षेत्र 
  • किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना : वर्ष 1973 में  
    • इस पार्क को वर्ष 1987 में यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR