New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus)

प्रारंभिक परीक्षा – मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus)

चर्चा में क्यों

 बांग्लादेश में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 01 जनवरी, 2024 को दोषी ठहराया गया।

Muhammad-Yunus

प्रमुख बिंदु 

  • मुहम्मद यूनुस को श्रम कानूनों का उल्लंघन मामले में छः महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
  • प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के अलावा उनके तीन ग्रामीण टेलीकॉम सहयोगियों को श्रम कानूनों के तहत दोषी ठहराया गया है।
  • प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने वर्ष 1983 में माइक्रोफाइनेंस बैंक की स्थापना की थी।
  • माइक्रोफाइनेंस बैंक गरीबों को लघु उद्योग शुरू करने के लिए छोटे और लंबी समयावधि के लिए कर्ज देता है।
  • डॉ. मुहम्मद यूनुस को गरीबी विरोधी अभियान के लिए वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • भारत में माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं उन कंपनियों को कहा जाता है जो निम्न आय वर्ग के लोगों को व्यवसाय लगाने के लिए सस्ती व्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करातीं हैं।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं वे संस्थाएं है जो कंपनी एक्ट 1956 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और जिनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ से कम है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. बांग्लादेश में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 01 जनवरी, 2024 को दोषी ठहराया गया।
  2. प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने वर्ष 1983 में माइक्रोफाइनेंस बैंक की स्थापना की थी।
  3. डॉ. मुहम्मद यूनुस को गरीबी विरोधी अभियान के लिए वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: THE ECONOMIC TIMES

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X