New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

मुन्नार हिल स्टेशन

प्रारम्भिक परीक्षा – मुन्नार हिल स्टेशन,पर्यटन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

  • केरल के मुन्नार हिल स्टेशन में अवैध अतिक्रमण के मामले में केरल उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह मुन्नार सहित केरल के हिल स्टेशनों की 'वहन क्षमता' का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश सहित हिमालयी राज्यों में अध्ययन करने के लिए तैनात एक तकनीकी टीम का उपयोग कर सकती है। 
  • न्यायमूर्ति ए मुहम्मद मुश्ताक और न्यायमूर्ति शोभा अन्नम्मा ईपन की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने मुन्नार में अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में 'वन अर्थ वन लाइफ' जैसे संगठनों द्वारा दायर याचिकाओं पर विचार करते हुए यह निर्देश दिया।

Munnar-hill-station

प्रमुख बिंदु

केरल के मुन्नार हिल स्टेशन में 326 अवैध अतिक्रमण

  • केरल के इडुक्की जिला कलेक्टर शीबा जॉर्ज ने कहा कि मुन्नार में 326 अवैध अतिक्रमण पाए गए हैं। 
  • कलेक्टर ने बताया कि सर्वेक्षण जो अतिक्रमणों को बेदखल करने का हिस्सा है, दो महीने के भीतर पूरा किया जाएगा और जिन मामलों में सर्वेक्षण की आवश्यकता नहीं है, वहां दो महीने के भीतर पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
  • अदालत ने कलेक्टर से पूछा कि क्या ऐसे कोई मामले हैं जहां स्टॉप मेमो जारी करने के बावजूद निर्माण जारी रहा है। 
  • कोर्ट ने कलेक्टर को दो सप्ताह के भीतर ग्राम अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। 
  • कलेक्टर ने बताया कि ग्राम अधिकारियों को स्टॉप मेमो को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए जिला पुलिस प्रमुख से मदद मांगी गयी है।

हिल स्टेशन 

  • हिल का अर्थ होता है पहाड़। पहाड़ पर जो स्थल है उसे हम हिल स्टेशन कहते है। हिल स्टेशन किसी समतल जगह पर न होकर पहाड़ियों पर बसे होते हैं। भारत में ऐसे कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद है।

भारत के प्रमुख हिल स्टेशन

शिमला, नैनीताल , मुन्नार हिल स्टेशन ,दार्जलिंग हिल स्टेशन, श्रीनगर हिल स्टेशन, ऊटी हिल स्टेशन, मनाली हिल स्टेशन, गुलमर्ग हिल स्टेशन, शिलांग हिल स्टेशन, महाबलेश्वर हिल स्टेशन, औली हिल स्टेशन, कूर्ग हिल स्टेशन,गंगटोक हिल स्टेशन, कोडाइकनाल हिल स्टेशन, तवांग हिल स्टेशन, मसूरी हिल स्टेशन,पहलगाम हिल स्टेशन, वायनाड हिल स्टेशन,सापुतारा हिल स्टेशन तथा पचमढ़ी हिल स्टेशन 

  • हिल स्टेशनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है ? 
  • हिल स्टेशन खूबसूरत और मनमोहक होने के कारण आकर्षण का केंद्र होते हैं। इसलिए इन स्थानों का पर्यटन के लिए विशेष महत्त्व होता है, जिस कारण सरकार इन सथानों को सुरक्षित रखने का प्रयास कराती है।  

पर्यटन

  • पर्यटन को आर्थिक विकास और रोज़गार का एक माध्यम माना जाता है । पर्यटन क्षेत्र देश के शीर्ष सेवा कंपनी में से एक है। 
  • यह आर्थिक विकास और विशेष रूप से देश के ग्रामीण इलाकों में रोज़गार सृजन के एक माध्यम के रूप में महत्वपूर्ण है।

पर्यटन उद्देश्य

  • इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, भारतीय पर्यटन स्थलों की महत्ता एवं गुणवत्ता में वृद्धि करना एवं उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं तथा सेवाओं का विस्तार करना है। ताकि इस क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके एवं इसमें रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकें।
  • पर्यटन के मुख्य रूप हैं: राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय।  

पर्यटन से लाभ 

  • पर्यटन एक बहुत बड़ा उद्योग है। इसका उद्देश्य केवल रोजगार उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देना भी है। 
  • पर्यटन से प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में भी मदद मिलती है।
  • इससे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा मिलता है। 
  • पर्यटन प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • विविधताओं की जानकारी : दुनिया के विस्तृत विविधताओं की जानकारी लेने के लिए पर्यटन अनिवार्य होता है। यह किसी भी विषय के बारे में जानने या सीखने के लिए सबसे प्रैक्टिकल मार्ग होता है।  
  • राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा: पर्यटन उद्योग से जीतनी राशी देश की अर्थव्यवस्था में सम्मिलित कि जाएगी, उससे उतनी ही तीव्र गति से राष्ट्र का विकास होगा है। 
  • एकता को बढ़ावा:जब देश विदेश से लोग नए पर्यटन स्थलों पर जाते हैं तो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच एकता की भावना अन्दर से प्रकट होती है। परिणामस्वरूप  यह अंतराष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देता है।
  • स्वच्छता को प्रोत्साहन:देश के किसी भी स्थल पर जब पर्यटक भ्रमण करने आते हैं, तो केंद्र सरकार भी उन स्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों का विकास करती है। 

पर्यटन से हानि 

  • भारतीय पर्यटन उद्योग से हर साल लगभग 250 मिलियन टन से अधिक कार्बन डाईऑक्साइड उत्पन्न होता है, जो कि भारत के कुल CO2 का लगभग 10% है ।
  • पर्यटन से जुड़ी सबसे आम समस्या वनों की कटाई है, जिससे दुनिया भर में जीवों और पौधों के आवास नष्ट हो जाते हैं। 
  • पर्यटन का स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि कई व्यवसाय पैसा बनाने के लिए स्थानीय पर्यटकों के दौरे जैसी चीजों पर निर्भर होते हैं। इसलिए, एक महामारी या अन्य भू-राजनीतिक स्थितियां व्यवसाय और आजीविका के नुकसान का कारण बन सकती है।
  • संस्कृतियों के बीच टकराव एक बड़ी समस्या है जिसका सामना कई देश पर्यटन की प्रकृति के कारण करते है। 
  • यह एक ऐसा क्षेत्र है जो निम्न स्तर की नौकरियां प्रदान करता है। ये नौकरियां ज्यादातर वेटर, क्लीनर और बारटेंडर के रूप में आती है। हालांकि, ये आमतौर पर अस्थायी नौकरियां होती है जो विकास के अधिक अवसर प्रदान नहीं करती है।
  • पर्यटन (Tourism) की मौसमी प्रकृति होना भी रोजगार के लिए एक समस्या है। 

पर्यटन (Tourism) लाभ और हानि पर निष्कर्ष

  • पर्यटन (Tourism) के बारे में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक यह है कि इसका किसी देश पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  • सकारात्मक प्रभाव यह है कि यह आय में वृद्धि करता है, सस्कृति को फैलाने में मदद करता है और रोजगार के अवसर पैदा करता है। दूसरी ओर, अधिक जनसंख्या के कारण पर्यावरणीय क्षति की हानि जैसे नकारात्मक प्रभाव भी हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से मुन्नार हिल स्टेशन किस राज्य में स्थित है?

(a) आंध्र प्रदेश

(b) केरल

(c) तमिलनाडु

(d) कर्नाटक

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  पर्यटन से आप क्या समझते हैं? इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर  पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X