New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मेरा भारत अभियान (MY Bharat campaign)

प्रारम्भिक परीक्षा – मेरा भारत अभियान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेरा भारत अभियान 22 दिसंबर, 2023 को लॉन्च किया।

anurag-thakur

प्रमुख बिंदु 

  • मेरा भारत अभियान शुरू करने के बाद युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धि से सभी क्षेत्रों में विकास में लंबी छलांग लगाई है।
  • भारत  बुनियादी ढांचा, अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र हो, देश सभी क्षेत्रों में निर्णायक बदलाव देख रहा है।
  • भारत डिजिटल भुगतान शुरू करने वाला पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और दुनिया में इस तरह के भुगतान का 48 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया है।
  • भारत तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है जिसके पास स्टार्ट-अप के लिए पारिस्थितिकी तंत्र है।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के लिए लाखों युवाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया और अब समय आ गया है कि भारतीय युवा अपना योगदान दें और संकल्प लें कि 2047 में इसे एक विकसित देश बनाएंगें।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने भारत के उपलब्धियों को बताया भारत मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत देश दुनिया में मोबाइल फोन का सातवां सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।
  • पहले भारत अपने 90 प्रतिशत मोबाइल हैंडसेट आयात करता था, वहीं अब 80 प्रतिशत से अधिक निर्यात कर रहा है।
  • गरुड़ ड्रोन के निर्माण से महिला स्वयं सहायता समूहों को नैनो उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव में मदद मिलेगी।
  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार चंद्रयान मिशन की सफल लैंडिंग ने भारत को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने युवाओं से स्वयंसेवकों के साथ ऑनलाइन जुड़ने के लिए कहा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेरा भारत अभियान 22 दिसंबर, 2023 को लॉन्च किया।
  2. भारत तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है जिसके पास स्टार्ट-अप के लिए पारिस्थितिकी तंत्र है।
  3. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार चंद्रयान मिशन के तहत सफल लैंडिंग किया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – मेरा भारत अभियान क्या है? मेरा भारत अभियान के  महत्व की विवेचना कीजिए।

 स्रोत: AIR

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR