New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'मेरा गांव, मेरी धरोहर'

प्रारम्भिक परीक्षा – मेरा गांव, मेरी धरोहर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र –1

चर्चा में क्यों

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री ने 27 जुलाई 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' पोर्टल का शुभारंभ किया ।

प्रमुख बिंदु

  • यह राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन के तहत संस्कृति मंत्रालय की एक अखिल भारतीय पहल है।
  • इस कार्यक्रम में एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया । यह वर्चुअल प्लेटफॉर्म https://mgmd.gov.in लोगों को भारत के गांवों से जोड़ेगा।
  • संस्कृति मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समन्वय से राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन के तहत 'मेरा गांव मेरी धरोहर' (एमजीएमडी) परियोजना शुरू की है।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य एक व्यापक आभासी मंच पर भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले भारत के 6.5 लाख गांवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करना है।
  • एमजीएमडी के माध्यम से लोगों को भारत की विविध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
  • इस योजना की मुख्य विशेषता भारत की संस्कृति और परंपराओं से लोगों को जोड़ना तथा ग्रामीण समुदायों में आर्थिक विकास, सामाजिक सद्भाव और कलात्मक विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
  • यह व्यापक पोर्टल प्रत्येक गांव के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदर्शित करता है, जिसमें उसकी भौगोलिक स्थिति, जनसांख्यिकीय पहलू और पारंपरिक पोशाक, आभूषण, कला और शिल्प, मंदिर, मेले, त्योहार और अन्य बहुत से विवरण शामिल हैं।
  • यह देश के हर गांव की खोज, शोध और वर्चुअल भ्रमण के लिए वन-स्टॉप स्थल के रूप में कार्य करता है।
  • इसके अलावा उपयोगकर्ताओं को अपनी डिजिटल गांव यात्रा प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल रूप से गांव की यात्रा से होने वाले समृद्ध अनुभव को अर्जित करने का अवसर प्रदान करता है।

प्रश्न : – मेरा गांव, मेरी धरोहर योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. मेरा गांव, मेरी धरोहर संस्कृति मंत्रालय की पहल है।
2. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का भौगोलिक मानचित्रण करना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल कथन -1
(b) केवल कथन -2
(c) कथन 1 और 2
(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' योजना लोगों को विविध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है । टिप्पणी कीजिए ।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X